menu-icon
The Bharatvarsh News

तमिलनाडु में विजय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, गरीब परिवारों को हर साल मिलेंगे 3 मुफ्त सिलेंडर, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

तमिलनाडु सरकार ने विधानसभा में गरीब परिवारों और महिलाओं के लिए कई बड़े फैसलों की घोषणा की है. सरकार गरीब परिवारों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देगी. इसके साथ ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ाने की भी घोषणा की गई है.

Calendar Last Updated : 24 August 2026, 12:21 PM IST
Share:

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कई बड़े फैसलों की घोषणा कर राज्य की जनता को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. सरकार गरीब परिवारों को हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देगी. इसके साथ ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ाने की भी घोषणा की गई है. वहीं, चेन्नई के नए एयरपोर्ट को लेकर सरकार ने स्थानीय लोगों के हित में अपना रुख साफ किया है.

मुख्यमंत्री विजय ने ‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ योजना की घोषणा की. यह योजना पोंगल 2027 से लागू होगी. इसके तहत उन परिवारों को हर साल तीन LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है. सरकार का अनुमान है कि इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा. इस पर राज्य सरकार के खजाने से हर साल लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है. योजना के तहत लाभार्थियों को पहले सिलेंडर खरीदना होगा और इसके बाद उसकी पूरी कीमत सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी.

महिलाओं को कई बसों में मुफ्त यात्रा

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा विस्तार किया है. अब यह सुविधा केवल सामान्य बसों तक सीमित नहीं रहेगी. एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स बसों में भी महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी. इसके अलावा अंतर-जिला बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को भी ‘वेट्री पयाना थिट्टम’ के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा 2 अक्टूबर से शुरू की जाएगी. सरकार ने ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी मुफ्त बस यात्रा के दायरे में शामिल करने की बात कही है.

परंदूर एयरपोर्ट पर सरकार का रुख साफ

चेन्नई के परंदूर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट को लेकर भी विजय ने विधानसभा में सरकार की स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी जगह तलाश रही है, जहां एयरपोर्ट बनने से स्थानीय परिवारों को विस्थापन का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि परंदूर परियोजना का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है और सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. 

नए एयरपोर्ट के लिए कुछ वैकल्पिक स्थानों की पहचान भी की गई है. इसके साथ ही चेन्नई के मौजूदा मीनांबक्कम एयरपोर्ट पर टर्मिनल-5 बनाने की घोषणा की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और विकास की योजनाओं में उनके हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

सम्बंधित खबर

Recent News