menu-icon
The Bharatvarsh News

रील से रियल तक का सपना सच! रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, 'गीता गोविंदम' का पुस्तेलु सीन किया सच

साउथ फिल्मों की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को अपने प्यार को शादी के पवित्र रिश्ते में बदल दिया. उन्होंने पूरे रीति रिवाज के साथ उदयपुर में शादी रचाई.

Calendar Last Updated : 27 February 2026, 11:18 AM IST
Share:

उदयपुर: साउथ फिल्मों की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को शादी का नाम दे ही दिया. 26 फरवरी को उदयपुर स्थित आईटीसी मोमेंटोस में दोनों ने पारंपरिक अंदाज में शादी रचाई. आठ सालों तक  एक दूसरे को डेट करने के बाद जोड़ी ने मीडिया की भीड़ से दूर शादी रचाई. 

सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की रस्में निभाई गईं, जबकि शाम को कोडवा परंपराओं के साथ समारोह संपन्न हुआ. शादी की तस्वीरें साझा करते हुए रश्मिका ने अपने 'पति' से प्रशंसकों को परिचित करवाया. वहीं विजय ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर फैंस को अपनी पत्नी से मिलवाया. 

सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक करने वाला पोस्ट किया जोकि फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फैंस अपनी पसंदीदा जोड़ी को इस तरह देखकर काफी खुश हैं. 

शादी के एल्बम की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर खास चर्चा बटोरी. दरअसल 2018 की सुपरहिट फिल्म 'गीता गोविंदम' के उस लोकप्रिय सीन की याद दिलाता है, जिसमें विजय रश्मिका के गले में 'पुस्तेलु' बांधते नजर आए थे. रील और रियल लाइफ की शादी की इन तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया.

सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार

विजय ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका के लिए भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि रश्मिका के साथ होने से हर पल खास लगता है. वहीं रश्मिका ने भी भावनात्मक पोस्ट करते हुए लिखा कि अब उनके जीवन की हर कामयाबी और हर संघर्ष ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि विजय उनके साथ हैं.

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलक

23 फरवरी से ही दोनों ने शादी से पहले के आयोजनों की झलकियां साझा करनी शुरू कर दी थीं. मेहमानों के लिए खास जापानी डिनर, पूल वॉलीबॉल और 'विरोश प्रीमियर लीग' नाम से क्रिकेट मैच आयोजित किया गया. 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाई गईं थी. इस दौरान कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थे, जिनमें संदीप रेड्डी वांगा भी शामिल थे. 

सम्बंधित खबर

Recent News