menu-icon
The Bharatvarsh News

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही 'गुंटूर कारम', फिल्म ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 5: डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंटूर कारम' को एराधाकृष्णन ने प्रोड्यूस किया है. इस मूवी में अभिनेता महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी भी अहम किरदार में हैं.

Calendar Last Updated : 16 January 2024, 09:05 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही 'गुंटूर कारम'
  • फिल्म ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 5: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है.  मूवी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस बीच फिल्म ने अपनी शानदार कमाई के आंकड़े से कई फिल्मों को धूल चटा दी है. यहां तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को भी मात दे दी है. वहीं इस बीच फिल्म के पांचवे दिन की भी कमाई सामने आ गई है. 

फिल्म ने 5वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन 

 गुंटूर कारम' भी ठीक उसी तरह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. जैसे की सनी देओल की 'गदर 2' कर रही थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 5वें दिन 6,56 करोड़ रुपए की कमाई की है. 

फिल्म के 5 दिनों की कुल कमाई

 गुंटूर कारम' ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 41.3 करोड़, दूसरे दिन 13.55 करोड़, तीसरे दिन 14.05 करोड़, चौथे दिन 14.1 करोड़, पांचवे दिन 6.56 करोड़ रुपए की कमाई की है. जिसके साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल  89.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. 

गदर 2 को ऐसे दी मात 

बता दें, कि महेश बाबू की  गुंटूर कारम' अपने रिलीज के पहले दिन 41.4 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की थी. इस कमाई के साथ फिल्म ने सनी देओल के 'गदर 2' के पहले दिन के कलेक्शन का रिकार्ड तोड़ दिया था. गदर 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 40.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी. 

क्लैश के बावजूद शानदार कमाई कर रही फिल्म

महेश बाबू की गुंटूर कारम' का सिनेमाघरों में कई फिल्मों के साथ क्लैश हुआ. इनमें 'हनुमान', 'अयलान' और 'कैप्टन' मिलर जैसी फिल्में शामिल है. लेकिन इन सभी फिल्मों से टकराने के बावजूद भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. और अन्य दूसरी फिल्मों को मात दे रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट 

डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंटूर कारम' को एराधाकृष्णन ने प्रोड्यूस किया है. इस मूवी में अभिनेता महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी भी अहम किरदार में हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News