menu-icon
The Bharatvarsh News

'गुंटूर कारम' ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, फिल्म ने दुनियाभर में की इतने करोड़ की कमाई

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 10 Worldwide: डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंटूर कारम' को एराधाकृष्णन ने प्रोड्यूस किया है. इस मूवी में अभिनेता महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी भी अहम किरदार में हैं.

Calendar Last Updated : 23 January 2024, 08:07 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • 'गुंटूर कारम' ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
  • फिल्म ने दुनियाभर में की इतने करोड़ की कमाई

Guntur Kaaram Box Office Collection Day 10 Worldwide: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू ने अपनी फिल्म 'गुंटूर कारम' से सिनेमा घर में दमदार वापसी की है. 1 वर्ष तक फिल्मों से दूरी बनाने के बाद सुपरस्टार ने इस मूवी के जरिए अपने नाम कई खास रिकार्ड हासिल कर लिए हैं.  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड पर भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. मूवी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस बीच फिल्म ने अपने रिलीज के 2 दिनों के अंदर दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया था. 

इस दौरान गुंटूर कारम' के प्रोडक्शन हाउस हारिका एंड हासिन्स क्रिएशन्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 231 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं  'गुंटूर कारम' अपने 10 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ महेश बाबू के फिल्मी करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

गुंटूर कारम' ने इस फिल्म को पछाड़ा 

महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' ने दुनियाभर में 231 करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ उनके फिल्मी करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. मूवी ने यह सफलता 'गुंटूर कारम' के एक्टर की फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' को मात देकर हासिल की.  बता दें, कि साल 2020  में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' ने दुनियाभर में  214.8 करोड़ का कारोबार किया था. ये मूवी 85 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई थी.

फिल्म की स्टारकास्ट 

डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंटूर कारम' को एराधाकृष्णन ने प्रोड्यूस किया है. इस मूवी में अभिनेता महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी भी अहम किरदार में हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News