menu-icon
The Bharatvarsh News

'पूरी फिल्म देखिए, केवल टीजर से मत आंकिए!' वीएफएक्स पर सवालों के बीच ऋतिक रोशन ने किया रामायण का बचाव

कुछ दिनों पहले रामायण का टीजर रिलीज हुई. रिजर के रिलीज के बाद से ही उसके वीएफएक्स को लेकर उसकी आलोचना की जा रही है. अब अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म के बचाव में उतरे हैं.

Calendar Last Updated : 05 April 2026, 04:10 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन रामायण को लेकर जो उत्सुकता और बहस देखने को मिल रही है, वह इसे और खास बना रही है. इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गई जहां एक ओर इसकी भव्यता की सराहना की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर इसके विज़ुअल इफेक्ट्स पर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचनाओं के बीच अब अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म के सपोर्ट में उतरे हैं. उन्होंने फिल्म की सराहना की है. 

ऋतिक रोशन ने किया बचाव

बढ़ती आलोचना के बीच ऋतिक रोशन फिल्म के समर्थन में सामने आए. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी फिल्म का इंतजार करें. उन्होंने कहा कि केवल फिल्म की एक झलक के आधार पर किसी प्रोजेक्ट का आंकना करना सही नहीं है.

वीएफएक्स और स्टाइल पर दी सफाई

ऋतिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हर फिल्म की एक अलग विज़ुअल शैली होती है. उन्होंने समझाया कि 'खराब वीएफएक्स' का मतलब हमेशा तकनीकी कमी नहीं होता, बल्कि यह भी हो सकता है कि दर्शकों की अपेक्षा और फिल्म की शैली में अंतर हो. 

उनके मुताबिक, अगर फिल्म फोटोरियलिस्टिक होने का दावा करती है और उसमें कमी रह जाती है, तब समस्या होती है; लेकिन अगर फिल्म का उद्देश्य एक कल्पनात्मक या कलात्मक प्रस्तुति है, तो उसे उसी नजरिए से देखना चाहिए. इसके साथ ही ऋतिक रोशन ने कहा कि किसी भी फिल्म की सोच समझकर आलोचना करना चाहिए. 

टीजर पर मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब से फिल्म का टीजर सामने आया है जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ लोगों ने इसके ग्रैंड स्केल और विज़ुअल अप्रोच की तारीफ की, जबकि कई दर्शकों ने इसे अपेक्षा से कमतर बताया. कुछ आलोचकों ने तो इसके वीएफएक्स को 'वीडियो गेम' जैसा तक कह दिया.

रणबीर-साई पल्लवी बने राम-सीता

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है, जिसका पहला हिस्सा दिवाली 2026 और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है.

सम्बंधित खबर

Recent News