menu-icon
The Bharatvarsh News

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के बाद भी जांच जारी, घर से मिली एंटी एजिंग की दवाएं

शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार, वहां पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी. शुरुआती रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को मौत का कारण बताया गया. लेकिन मुंबई पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि मौत का सटीक कारण अभी पता नहीं है.

Calendar Last Updated : 30 June 2025, 12:34 PM IST
Share:

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला के अचानक मृत्यु के कारण उनके परिवार और फैंस के बीच दुख का माहौल है. 42 वर्षीय शेफाली के अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में पुलिस ने तलाशी ली. इस दौरान वहां एंटी-एजिंग दवाएं, त्वचा को चमकदार बनाने वाली गोलियां और विटामिन सप्लीमेंट्स मिले. मुंबई पुलिस और डॉक्टर अब उनकी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं. परिवार का कहना है कि शेफाली ने ये दवाएं डॉक्टर के परामर्श के बिना ली थीं. हालांकि, परिवार ने दावा किया कि इनका उनके स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ा.

शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार, वहां पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी. पहले कहा जा रहा था कि हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ है लेकिन मुंबई पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि मौत का सटीक कारण अभी पता नहीं है. आरएन कूपर अस्पताल के डॉक्टरों का मानना है कि रक्तचाप में अचानक गिरावट उनकी मृत्यु का कारण हो सकती है. 

उपवास और बेहोशी का मामला  

शेफाली के पति पराग ने पुलिस को बताया कि वह सत्यनारायण पूजा के लिए उपवास कर रही थीं. एक दिन पहले भोजन करने के बाद वह बेहोश हो गई थीं. इस घटना ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी थी. पुलिस ने इस मामले में किसी भी गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है. फिर भी, जांच पूरी तरह से जारी है. मुंबई पुलिस ने इस मामले को दुर्घटनावश मृत्यु (एडीआर) के रूप में दर्ज किया है. जांच के दौरान शेफाली के घर से ब्यूटी और सेल्फ-केयर सप्लीमेंट्स के दो डिब्बे मिले. पंचनामा तैयार करते समय पुलिस ने ये सामान जब्त किया. शेफाली का अंतिम संस्कार 28 जून को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया.

शेफाली का शानदार करियर  

शेफाली जरीवाला को 2002 में 'कांटा लगा' गाने से प्रसिद्धि मिली थी. इसके बाद उन्होंने बिग बॉस और नच बलिए जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया. नच बलिए में वह अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं. उनके अभिनय और नृत्य ने लाखों दिलों को जीता था. शेफाली की मृत्यु ने उनके प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है

सम्बंधित खबर

Recent News