menu-icon
The Bharatvarsh News

Bigg Boss 20 में एंट्री की खबरों पर भड़के ललित मोदी, जारी किया कानूनी नोटिस

बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम चर्चा में हैं. इसी बीच ललित मोदी की शो में एंट्री की खबर वायरल हुई. हालांकि ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर साफ किया कि उन्हें बिग बॉस 20 के लिए कोई ऑफर नहीं मिला है.

Calendar Last Updated : 15 August 2026, 03:45 PM IST
Share:

मुंबई: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा में है. कई नामों के बीच अब ललित मोदी के शो में शामिल होने की खबर ने भी जोर पकड़ा था. हालांकि, ललित मोदी ने खुद इस दावे को खारिज कर दिया है.

ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर साफ किया कि उन्हें बिग बॉस 20 के लिए कोई ऑफर नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि वह इस सीजन का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं और न ही ऐसा करने का उनका कोई इरादा है.

उन्होंने वायरल खबर पर हैरानी जताते हुए कहा कि बिना संबंधित व्यक्ति से बात किए एक बनाई गई कहानी को खबर के तौर पर पेश कर दिया गया. ललित मोदी ने मीडिया और सोशल मीडिया अकाउंट्स से किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि करने की अपील की.

गलत खबरों पर लीगल नोटिस की चेतावनी

ललित मोदी ने अपनी पोस्ट के साथ एक कानूनी नोटिस भी साझा किया. इसमें उनके वकील की ओर से कहा गया है कि बिग बॉस 20 में ललित मोदी के शामिल होने की खबर पूरी तरह गलत है. नोटिस के मुताबिक, शो के निर्माताओं या टीम के किसी सदस्य ने उनसे संपर्क नहीं किया है. नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ललित मोदी की शो में हिस्सा लेने की कोई इच्छा नहीं है. इसके जरिए गलत जानकारी प्रकाशित करने वाले लोगों और संस्थानों को सावधान रहने की बात कही गई है.

6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20

बिग बॉस के नए सीजन का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है. शो 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होने की जानकारी सामने आई है. मेकर्स ने अब तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है. हालांकि, शो को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी, करण पटेल और जन्नत जुबैर जैसे नामों की चर्चा है. इन नामों की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इस बार होगा खास ट्विस्ट

शो का पहला ट्रेलर सामने आने के बाद नए सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है. ट्रेलर में सलमान खान ने इस बार के खास ट्विस्ट का संकेत दिया था. बताया गया है कि कंटेस्टेंट्स को एक अतिरिक्त जीवनदान मिलने वाला है. बिग बॉस के पिछले सीजनों की तरह इस बार भी दर्शकों की नजर कंटेस्टेंट्स और शो के नए नियमों पर है. 

सम्बंधित खबर

Recent News