Courtesy: Youtube/ KVN PRODUCTIONS
मुंबई: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए तैयार है. बता दें, दोनों में अपकमिंग फिल्म 'हैवान’ का टीजर जारी कर दिया है. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि 45 सेकंड के सामने आए इस टीज़र में फिलहाल दोनों कलाकारों के चेहरे और पूरे लुक को साफ तौर पर नहीं दिखाया गया है, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की एक्ससाइटमेंट कही ज्यादा बढ़ गई है. वहीं क्या है इस टीजर में खास चलिए जानते है.
फिल्म की कहानी का अंदाजा टीजर से लगाया जा सकता है। इसमें सैफ अली खान का किरदार दिखाई देता है, जो अपनी आंखों से देख नहीं सकता। हालांकि, उसकी सुनने की क्षमता बेहद तेज है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत बनती है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार एक रहस्यमयी और खतरनाक किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे टीजर में ‘हैवान’ के तौर पर दिखाया गया है.
टीजर में खास बात यह है कि सैफ जहां भी जाते हैं, अक्षय का किरदार उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखता नजर आता है. बिना देखे अपने दुश्मन से बचने की कोशिश कर रहे सैफ और लगातार उनका पीछा करते अक्षय के बीच का यह खेल फिल्म की कहानी को दिलचस्प बनाता है. हालांकि वीडियो में ज्यादातर सीन्स को शैडो और अंधेरे के जरिए दिखाया गया है, जिसके कारण फिल्म को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है.
‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. यह फिल्म मलयालम की पॉपुलर फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. हालांकि, मेकर्स ने कहानी को नए और अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की है. वहीं टीजर के अंत में एक खौफनाक हंसी सुनाई देती है, जो फिल्म के सस्पेंस को और भी गहरा बना देती है. बता दें, फिल्म का निर्माण KVN Productions के बैनर तले किया जा रहा है और इसे 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दिग्गज अभिनेता मोहनलाल भी कैमियो भूमिका में नजर आ सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय और सैफ की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती है.