menu-icon
The Bharatvarsh News

पत्नी को दिया धोखा? काजल संग करवाचौथ मनाते थे खेसारी, मारपीट-धमकी के आरोप

काजल राघवानी ने ‘भोजपुरी बवाल’ में अपने पुराने रिश्ते और जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए दर्द बयां किया. पिता को याद कर एक्ट्रेस भावुक होकर रो पड़ीं.

Calendar Last Updated : 11 August 2026, 12:54 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बता दें, एक समय काजल और एक्टर खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल थी. इूतना ही नहीं उस दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला. अब काजल ने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपने पुराने रिश्ते और उससे जुड़े दर्द पर खुलकर बात की है. काजल ने क्या कहा चलिए जानते है.  

नेशनल टेलीविजन पर क्यों रोने लगी काजल

शो के दौरान अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए काजल इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्हें याद करना उनके लिए आसान नहीं है. अभिनेत्री ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि अगर आज उनके पिता उनके साथ होते तो शायद उन्हें उन परिस्थितियों से गुजरना नहीं पड़ता.

अपने जिंदगी में बहुत कुछ सहा: काजल 

काजल ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बिना किसी गलती के काफी कुछ सहा है. एक्ट्रेस के मुताबिक, एक रिश्ते के दौरान उनके साथ मारपीट तक हुई थी. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हाथ उठाया गया और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई थी. काजल ने कहा कि ऐसी धमकियों से वह काफी डर गई थीं.

खेसारी लाल को लेकर कही ये बात 

हालांकि, एक्ट्रेस ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके पुराने रिश्ते को इससे जोड़कर देख रहे हैं. काजल और खेसारी के रिश्ते को लेकर लंबे समय से कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब पांच साल तक साथ रहे थे. ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कई बयान भी दिए थे. 

जब काजल से सवाल किया गया कि उन्होंने एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिश्ता क्यों बनाया, तो एक्ट्रेस ने पलटकर कहा कि सामने वाला भी अपनी वैवाहिक स्थिति से अनजान नहीं था. उन्होंने खेसारी के परिवार से जुड़े होने वाले पुराने बयान पर तंज कसते हुए कहा, "इसीलिए मेरे साथ करवाचौथ मनाने आते थे.”

शादी करने का जताया गया था भरोसा 

काजल इससे पहले भी दावा कर चुकी हैं कि उन्हें शादी का भरोसा दिया गया था. उनका कहना है कि उस समय वह सामने वाले की नीयत को समझ नहीं पाई थीं. यही वजह रही कि ब्रेकअप के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और इसका असर उनकी निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल करियर पर भी पड़ा.

सम्बंधित खबर

Recent News