menu-icon
The Bharatvarsh News

कैमरे के सामने खेसारी की Ex पर लुटाया प्यार, तेज प्रताप यादव का रोमांटिक अंदाज वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी बवाल' ने ऑन-एयर होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों से सजे इस शो के छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Calendar Last Updated : 07 August 2026, 05:05 PM IST
Share:

नई दिल्ली: मनोरंजन की दुनिया में नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' ने ऑन-एयर होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों से सजे इस शो के छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस शो में जहां पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे बड़े सितारे अपने करियर और इंडस्ट्री के अंदरूनी किस्से साझा करते नजर आ रहे हैं, वहीं बिहार के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले तेज प्रताप यादव एक कंटेस्टेंट के रूप में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। शो में उनका अंदाज बिल्कुल जुदा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाला है।

लिट्टी-चोखा की खास एंट्री

वीडियो में काजल मुस्कुराते हुए तेज प्रताप का हाल-चाल पूछती हैं। बातचीत के दौरान जब काजल मेन्यू कार्ड का जिक्र करती हैं, तो तेज प्रताप बड़े दिलचस्प अंदाज में बताते हैं कि मेन्यू में पहले एक पारंपरिक व्यंजन शामिल नहीं था। उन्होंने विशेष तौर पर उसे शामिल करवाया। वह है बिहार की शान 'लिट्टी-चोखा'।

यह सुनते ही काजल खुशी से झूम उठती हैं और कहती हैं कि उन्हें लिट्टी-चोखा बेहद पसंद है। इस पर तेज प्रताप तुरंत मुस्कुराकर जवाब देते हैं कि उन्हें पता था कि यह आपको पसंद है, इसीलिए खास तौर पर इसे रखवाया गया है। 

फैंस हुए सरप्राइज

तेज प्रताप यादव के इस बेबाक और मजाकिया अंदाज ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को हैरान कर दिया है। कमेंट सेक्शन में लोग उनके इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तेज प्रताप के इस जवाब को सुनकर काजल शरमा जाती हैं और दोनों के बीच की यह केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। कुछ फैंस लिख रहे हैं कि 'तेजू भैया की वीडियो तो बिल्कुल भी मिस करने वाली नहीं है', तो वहीं कई लोग मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि तेज प्रताप का काजल के साथ फ्लर्ट करने का अंदाज काफी दिलचस्प है। वीडियो में उनके चेहरे के हाव-भाव और बातचीत के लहजे से यह साफ झलक रहा है कि वह शो में माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बनाए हुए हैं। अब यह तेज प्रताप की महज शो के लिए एक मस्ती भरी अदाकारी है या फिर कोई दिल का मामला, यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही साफ हो पाएगा।

सम्बंधित खबर

Recent News