menu-icon
The Bharatvarsh News

Bigg Boss 20 की डेट का ऐलान, सलमान खान फिर करेंगे धमाकेदार होस्टिंग

'बिग बॉस 20' का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है और सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते और कंटेस्टेंट को लताड़ लगाते हुए दिखाई देगें.

Calendar Last Updated : 04 August 2026, 02:40 PM IST
Share:

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस’ के चाहने वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है. ‘बिग बॉस 20’ को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा कर दी है. शो का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं. प्रोमो के साथ ही शो के प्रीमियर की तारीख और टेलीकास्ट टाइमिंग भी सामने आ गई है.

‘करण अर्जुन’ वाले अंदाज में दिखे सलमान खान

‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में सलमान खान की एंट्री काफी खास रखी गई है. अभिनेता अपनी सुपरहिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ के चर्चित लुक में घोड़े पर सवार होकर नजर आते हैं. प्रोमो में उनका अंदाज देखकर फैंस को फिल्म की याद आ गई. सलमान प्रोमो में कहते हैं, “जो करण अर्जुन में हुआ, वो दोबारा होगा... तथास्तु!” उनके इस डायलॉग ने नए सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.

सलमान ने सीजन को बताया अलग

सलमान खान के मुताबिक, ‘बिग बॉस’ का हर सीजन अपने साथ नया खेल, अलग रिश्ते और कई अप्रत्याशित मोड़ लेकर आता है, लेकिन इस बार दर्शकों को ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं, जो पिछले सभी सीजन से अलग होंगे. उन्होंने संकेत दिया कि जारी किया गया प्रोमो सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में शो से जुड़ी कई और दिलचस्प चीजें सामने आएंगी.

6 सितंबर से शुरू होगा शो

‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है. शो को दर्शक JioHotstar पर रात 9 बजे देख सकेंगे. वहीं Colors TV पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण होगा.

कौन-कौन बन सकता है कंटेस्टेंट?

शो में इस बार सोशल मीडिया और टीवी की दुनिया से जुड़े कई चेहरों के शामिल होने की चर्चा है. रिपोर्ट्स में जन्नत जुबैर, ऊर्फी जावेद, मिस्टर फैसू, अंजलि अरोड़ा समेत कई नामों का जिक्र किया गया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी किसी भी संभावित कंटेस्टेंट के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

एक साथ लॉन्च होंगे 6 भाषाओं में शो

इस बार ‘बिग बॉस’ का विस्तार और बड़ा होने वाला है. सितंबर में इसे भारत में छह भाषाओं में लॉन्च किए जाने की तैयारी है. हिंदी वर्जन को सलमान खान होस्ट करेंगे. तमिल में विजय सेतुपति, तेलुगू में नागार्जुन, कन्नड़ में किच्चा सुदीपा और मलयालम में मोहनलाल शो की कमान संभालेंगे. वहीं बंगाली वर्जन को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली होस्ट करेंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News