menu-icon
The Bharatvarsh News

कंगना रनौत का नया वीडियो चर्चा में, 'मुझे संघी बनना है' बयान से फिर गरमाई सियासत

कंगना रनौत ने नए वीडियो में कहा कि समय के साथ उनकी सोच बदली है और अब वह खुद को जागरूक हिंदू की विचारधारा के करीब मानती हैं. उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद की विचारधारा अपनाने का अधिकार है.

Calendar Last Updated : 03 August 2026, 05:07 PM IST
Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई है. बता दें, हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी विचारधारा, पुराने बयानों और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की. वीडियो में कंगना ने कहा कि उनके पुराने वीडियो शेयर कर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन समय के साथ किसी व्यक्ति के विचार बदल सकते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

'खुद को मॉडरेट हिंदू मानती थीं' कंगना 

कंगना ने कहा कि एक समय वह खुद को मॉडरेट हिंदू मानती थीं, लेकिन अब वह जागरूक हिंदू की सोच को अपनाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर यह कहकर ट्रोल किया जाता है कि वह कब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) या भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विचारधारा से जुड़ गई. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी सोच बदल सकता है, तो उन्हें भी अपनी पसंद की विचारधारा अपनाने का पूरा अधिकार है.

उन्होंने कहा "हां, मैं एक मॉडरेट हिंदू थी. मुझ पर तंज किया जाता है कितुम कब से संघी बन गई. हां, मुझे संघी बनना है. मुझे BJP और RSS की जो विचारधारा है जागरूक हिंदू की, मुझे वो बनना है. मुझे कन्वर्ट होना है. मैं क्यों नहीं कन्वर्ट हो सकती" 

इंडस्ट्री के लोगों पर साधा निशाना 

हालांकि कंगना यही नहीं रुकी उन्होंने वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर भी निशाना साधा है. उनका कहना था कि कई लोग खुद को निष्पक्ष दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी सोच और व्यवहार कुछ और ही होता है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कुछ लोगों के विचार समय के साथ बदल जाते हैं और इसे लेकर दोहरे मापदंड अपनाए जाते हैं.

कंगना ने यह भी कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद का धर्म, विचार या जीवनशैली चुनने की स्वतंत्रता देता है. उनके अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अपनी सोच या विचारधारा बदलता है, तो उस पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए.

क्या सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज 

वीडियो शेयर करने से पहले कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी बिना किसी का नाम लिए एक एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए टिप्पणी की थी. उन्होंने लिखा था "डियर फेलो एक्ट्रेस, अगर आपका पार्टनर आपको जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे अफसोस है. आप पहले इतनी शालीनता से कपड़े पहनती थीं और बोलती थीं, आपको क्या हो गया. अगर स्टाइलिंग में कोई मदद चाहिए तो मैं हमेशा मौजूद हूं." 

बता दें, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, कंगना ने अपने पोस्ट या वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया है और न ही इस संबंध में सोनाक्षी सिन्हा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है. लेकिन कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके समर्थक और आलोचक दोनों ही इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं, जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News