menu-icon
The Bharatvarsh News

'खोसला का घोसला 2' की पहली झलक ने मचाया धमाल, अनुपम खेर की रील 150 मिलियन व्यूज के पार

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है।

Calendar Last Updated : 06 August 2026, 01:13 PM IST
Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, बमन ईरानी, प्रवीण डब्बास और रणवीर शौरी की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर ऐसा तहलका मचाया है कि हर कोई बस इसी की चर्चा कर रहा है। हाल ही में इस मंडली द्वारा बनाई गई एक रील को इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन (15 करोड़) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब इस जबरदस्त कामयाबी के बाद अनुपम खेर ने फैंस को एक और तोहफा देते हुए इस रील का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया है, जो मूल रील की तरह ही तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

ट्रेंडिंग गाने की धुन पर चारों कलाकारों ने जमाया रंग

इन चारों दिग्गज कलाकारों ने मशहूर गायक किशोर कुमार के सदाबहार नगमे 'मेरे महबूब कयामत होगी' पर एक मजेदार रील तैयार की। यह वही गाना है जो पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू और Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के दौरान खूब ट्रेंड में रहा था। 

अनुपम खेर ने BTS वीडियो शेयर करते हुए अपने अनुभव बड़े ही मजाकिया लहजे में बयान किए। अनुपम खेर ने कहा उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इस वीडियो को इतना प्यार मिलेगा। 

फैंस का जताया आभार

वीडियो के बीच में खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही अभिनेत्री कंगन भी इस हंसी-ठिठोली का हिस्सा बनीं, जो सीक्वल में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। सबसे मजेदार बात यह रही कि बमन ईरानी की मेकअप आर्टिस्ट अमृता ने बिना किसी पूर्व योजना के इस पूरी रिहर्सल और बहसा-बहसी को चुपके से कैमरे में कैद कर लिया, जिससे यह वीडियो असली रील से भी ज्यादा मजेदार बन पड़ा। अनुपम खेर ने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दर्शकों के बेशुमार प्यार ने एक छोटी-सी मस्ती को जिंदगी की सबसे खूबसूरत याद में बदल दिया है। वरिष्ठ कलाकारों का बच्चों जैसी मासूमियत से एक रील के लिए पसीना बहाना ही इस वीडियो की असली जान है, जिसे देखकर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस मंडली द्वारा बनाई गई एक रील को इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन (15 करोड़) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

 

सम्बंधित खबर

Recent News