menu-icon
The Bharatvarsh News

आज फिर बदलेगा मौसम, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने कई राज्यों में 40-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल समेत कई राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Calendar Last Updated : 11 August 2026, 12:38 PM IST
Share:

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, मदुरै और आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है. आंध्र प्रदेश के चित्तूर और तिरुपति में भी खराब मौसम को लेकर अलर्ट है.

ओडिशा के कई जिलों, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और गुजरात के अमरेली, बनासकांठा, भावनगर, साबरकांठा समेत अन्य क्षेत्रों में भी आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

MP-UP समेत इन राज्यों में भी मौसम बदलेगा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर और सिंगरौली समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान के भी कई हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बरेली, प्रयागराज, मैनपुरी, शाहजहांपुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्क किया गया है.

हिमाचल-उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है.

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक और केरल में भी कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली, बिहार, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं. IMD ने लोगों को तेज हवा के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने तथा जरूरत न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी है.

सम्बंधित खबर

Recent News