menu-icon
The Bharatvarsh News

'बाल काटकर जमीन में गाड़ा...' अभिनेत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा, CID छोड़ने के बाद 7 साल तक काम के लिए भटकती रहीं जसवीर

टीवी अभिनेत्री जसवीर कौर की एक क्लिप बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने सीआईडी के छोड़ने को लेकर चर्चा की थी. हालांकि उनका कहना है कि उस पॉडकास्ट की क्लिप को दर्शकों के आगे तोड़ मरोड़ कर रखा जा रहा है.

Calendar Last Updated : 14 March 2026, 12:17 PM IST
Share:

नई दिल्ली: टीवी अभिनेत्री जसवीर कौर हाल ही में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गईं, जिसमें उन्होंने अपने करियर के कठिन दौर और शो छोड़ने के अनुभव का जिक्र किया. सोशल मीडिया पर उनके पॉडकास्ट की एक छोटी क्लिप वायरल हो रही है. जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगने लगीं हैं. अब अभिनेत्री ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बातों को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है जबकि उनका उद्देश्य केवल अपनी व्यक्तिगत परेशानियों के बारे में बताना था.

जसवीर कौर करीब दो साल तक लोकप्रिय टीवी शो CID का हिस्सा रही थीं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि पॉडकास्ट में हुई चर्चा उनके जीवन के मुश्किल दौरों से जुड़ी थी, न कि शो या उसके कलाकारों के खिलाफ कोई आरोप लगाने के लिए. 

पॉडकास्ट के बयान पर दी सफाई

अभिनेत्री ने बताया कि पॉडकास्ट के दौरान उनसे उनके जीवन में आए आर्थिक संकटों के बारे में सवाल किया गया था. इसी संदर्भ में उन्होंने घटना का जिक्र किया, जब उनके अनुसार उनके बाल काटकर जमीन में गाड़ दिए गए थे और उसके बाद अचानक उनका काम रुक गया. 

जसवीर का कहना है कि उन्होंने इसे एक रहस्यमय या 'काले जादू' जैसी घटना के रूप में महसूस किया था, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगा रही थी. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका बयान केवल उनके अनुभवों और संघर्षों से जुड़ा था, न कि शो या सह-कलाकारों के खिलाफ.

लंबे समय तक काम की कमी

अभिनेत्री के मुताबिक, शो छोड़ने के बाद उनका करियर लंबे समय तक प्रभावित हुआ. करीब सात वर्षों तक उन्हें बहुत कम काम मिले. उस दौर में उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों समस्याओं का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्हें छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स मिलते थे. 

टीवी का जाना माना नाम हैं जसवीर कौर

जसवीर कौर कई फेमस सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने अनुपमा, सीआईडी ​​और गंगा सहित कई लोकप्रिय टेलीविजन शो में काम किया है.

इसके अलावा उन्होंने एस ओल्डियर, बादशाह, ताल, कहो ना... प्यार है, बादल, मोहब्बतें, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव, यादें, कोई... मिल गया, कुछ ना कहो और कथा परायम्पोल जैसी कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News