Courtesy: X (@RandomCineMood)
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में किसी आइकॉनिक किरदार को दोबारा जीवंत करना आसान नहीं होता, लेकिन कृति सैनन ने ‘कॉकटेल 2’ के पहले लुक के साथ यह चुनौती बखूबी स्वीकार कर ली है. उनका ग्लैमरस अवतार फिट बॉडी, स्टाइलिश आउटफिट्स और आत्मविश्वास से भरा अंदाज फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है.
बता दें कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. इस फिल्म में कृति एक बोल्ड और बेफिक्र किरदार निभा रही हैं, जो पहले दीपिका पादुकोण के मशहूर वेरोनिका रोल से प्रेरित है. इस किरदार में ढलने के लिए कृति ने अपने लुक और फिटनेस पर खास ध्यान दिया. अब कृति ने एक इंटरव्यू में अपनी सख्त और बदली डाइट के बारे में बात की है-
एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने बेहद अनुशासित डाइट और नियमित वर्कआउट को अपनाया. उन्होंने पहली बार अपने जीवन में लो-कैलोरी डाइट फॉलो की, जो उनके लिए आसान नहीं था. लेकिन इसने उनके ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाई.
फिल्म की शूटिंग सिसिली में हुई, जहां स्वाद से भरे पिज्जा और पास्ता हर जगह मौजूद थे. कृति ने बताया कि इन स्वादिष्ट खाने के बीच खुद को नियंत्रित रखना उनके लिए काफी मुश्किल काम था, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और वह मैदान में डटी रहीं.
हालांकि कृति ने आगे बताया कि कम कैलोरी वाला खाना आमतौर पर वजन घटाने और फिटनेस बनाए रखने में मदद करता है. लेकिन कृति के मामले में भी यह डाइट उनके शरीर को टोन करने और स्क्रीन पर परफेक्ट लुक पाने में सहायक रही. यह दिखाता है कि सही अनुशासन और मेहनत से मनचाहा परिणाम पाया जा सकता है.
कृति ने यह भी साझा किया कि उन्होंने यह फिल्म इसलिए चुनी क्योंकि वह एक हल्की-फुल्की और मनोरंजक कहानी का हिस्सा बनना चाहती थीं. उनकी पिछली फिल्म तेरे इश्क में काफी इमोशनल थी. इस कारण वह इससे थोड़ा हटकर काम करना चाहती थी.
‘कॉकटेल 2’ में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.