menu-icon
The Bharatvarsh News

स्मृति ईरानी का यूटर्न, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की धमाकेदार वापसी

एक्ट्रेस से राजनेता बनी स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में फिर दिखेंगी. शूटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. स्मृति, अमर उपाध्याय और एकता कपूर के फोन सेट के गेट पर जमा कराए गए. सेट पर किसी को भी फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है.

Calendar Last Updated : 02 June 2025, 12:00 PM IST
Share:

Smriti Irani in Kyunki Saas Bhi Kabhi BahuThi 2: भारतीय टेलीविजन का मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने सीक्वल के साथ वापसी कर रहा है. एकता कपूर के इस शो में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी फिर नजर आएगी. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसके बारे में जानकर दर्शकों का उत्साह और भी ज्यााद बढ़ गया है. उन्हें अब इस शो का बेसब्री से इंतजार है.

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पोस्टर शूट हो चुका है. प्रोमो शूट जून के पहले हफ्ते में होगा. शो 3 जुलाई 2025 को रिलीज होगा. यह वही तारीख है, जब पहला सीजन 2000 में शुरू हुआ था. टाइम स्लॉट भी पहले जैसा ही होगा. फैंस के लिए यह खबर उत्साहजनक है.

स्मृति ईरानी की वापसी

एक्ट्रेस से राजनेता बनी स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में फिर दिखेंगी. शूटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. स्मृति, अमर उपाध्याय और एकता कपूर के फोन सेट के गेट पर जमा कराए गए. सेट पर किसी को भी फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है. स्मृति को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई है. सभी को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. सूत्रों के मुताबिक, मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं. हालांकि मेकर्स द्वारा इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. यह शो भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक था. कई सालों तक यह सीरियल भारतीय परिवारों का हिस्सा बना हुआ था. तुलसी और मिहिर की कहानी हर घर में चर्चा का विषय थी.

शूटिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी

सीक्वल की घोषणा से फैंस में उत्साह है. पहले सीजन की तरह यह शो भी पारिवारिक ड्रामा और भावनाओं से भरा होगा. एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स इसे भव्य बनाने की तैयारी में है. स्मृति और अमर की जोड़ी फिर से दर्शकों को बांधने की कोशिश करेगी. कैमियो रोल्स कहानी में नया रंग जोड़ सकते हैं. शूटिंग के दौरान गोपनीयता का खास ध्यान रखा जा रहा है. सेट पर सख्त नियम लागू हैं. फोन प्रतिबंध और जेड-प्लस सुरक्षा से स्मृति के महत्व का अंदाजा लगता है. मेकर्स नहीं चाहते कि कहानी या सीन की जानकारी लीक हो. इससे शो के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News