menu-icon
The Bharatvarsh News

Athiya Shetty Birthday: सुनील शेट्टी ने अथिया को किया खास अंदाज में विश, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया रिएक्शन

Athiya Shetty Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का आज के दिन 1992 में जन्म हुआ था. अथिया ने 8 साल पहले अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी. वह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. अथिया के जन्मदिन के खास मौके पर […]

Calendar Last Updated : 05 November 2023, 11:12 AM IST
Share:

Athiya Shetty Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का आज के दिन 1992 में जन्म हुआ था. अथिया ने 8 साल पहले अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी. वह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. अथिया के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं इसी बीच पिता सुनील शेट्टी ने भी अथिया को खास अंदाज में बर्थ डे विश किया है.

सुनील शेट्टी ने इस अंदाज में किया विश

अथिया के 31वें जन्मदिन के खास मौके पर सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस के साथ अपनी एक पेरी फोटो शेयर की है. जो अभिनेत्री की हल्दी रस्म की है. तस्वीर में सुनील दुल्हन बनी लाड़ली अथिया के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं.

फोटो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी” अथिया ने अपने पिता को जवाब देते हुए कमेंट किया, “लव यू पापा” सोनू सूद से लेकर दीया मिर्जा तक सेलिब्रिटीज ने अथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. फैंस भी पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

अथिया शेट्टी का फिल्मी करियर

अथिया शेट्टी के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू किया था, जिसका निर्माण अभिनेता सलमान खान ने किया था. मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. वहीं अथिया की दूसरी फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ भी बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही थी. बीते चार साल से अथिया फिल्मी दुनिया से दूर बनाए हुए हैं और मॉडलिंग में अपना जलवा बिखेर रही हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News