menu-icon
The Bharatvarsh News

नॉनवेज नहीं खाते तो हाई प्रोटीन की जरूरत पूरी करेंगे ये फूड्स, आज ही डाइट में करें एड

किसी भी शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनसे हमारे शरीर को ताकत मिलती और शरीर अपने डेली के काममकाज सही तरीके से कर पाता है। इन्हीं पोषक तत्वों में प्रोटीन का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है क्योंकि ऊर्जा के साथ साथ ताकत प्राप्त […]

Calendar Last Updated : 20 April 2023, 12:11 PM IST
Share:

किसी भी शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनसे हमारे शरीर को ताकत मिलती और शरीर अपने डेली के काममकाज सही तरीके से कर पाता है। इन्हीं पोषक तत्वों में प्रोटीन का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है क्योंकि ऊर्जा के साथ साथ ताकत प्राप्त करने का काम प्रोटीन ही करता है। मांसपेशियों का विकास प्रोटीन की बदौलत होता है और इसीलिए हमारे शरीर को डेली ढेर सारे प्रोटीन की जरूरत होती है। लेकिन भारत की बात करें तो हमारे देश में लोग प्रोटीन का कम ही सेवन करते हैं जिससे मांसपेशियों मजबूत नहीं हो पाती औऱ पर्याप्त ऊर्जा का भी शरीर में अभाव रहता है। डॉक्टर कहते हैं कि एक दिन में एक वयस्क इंसान को 50 से 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन की ये जरूरत पूरी करने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जियों के साथ साथ फल और सूखे मेवों का सेवन करना चाहिए। हालांकि नॉनवेज फूड में भी ढेर सारा प्रोटीन होता है और जो लोग नॉवेज का सेवन करते हैं उनके शरीर में इस खाद्य पदार्थ के जरिए प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है। लेकिन जो लोग नॉनवेज नहीं खाते उनको हाई प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए प्रोटीन के दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं। चलिए आप जानते हैं कि जो लोग नॉनवेज नहीं खाते, उनके लिए प्रोटीन की जरूरत पूरी करने वाले फूड्स कौन कौन से हैं।

बादाम

बादाम शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स कहा जाता है। आपको बता दें महज बीस ग्राम बादाम में 6 ग्राम प्रोटीन होता है। बादाम को कभी भी बिना भिगोए नहीं खाना चाहिए। आपको रात के वक्त बादाम को भिगोकर रखना है और सुबह इसका छिलका निकाल कर इसे खा लेना है। इससे आपको ढेर सारा प्रोटीन भी मिलेगा औऱ आपका वजन भी कम हो जाएगा। बादाम के सेवन से हार्ट से संबंधित कई बीमारियों से दूर रखने में मदद मिलती है। दरअसल बादाम में प्रोटीन के अलावा विटामिन ई के साथ साथ हेल्दी फैट और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

काजू

काजू भी ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम काजू में करीब 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोज एक मुट्ठी काजू खाते हैं तो प्रोटीन की काफी सारी जरूरत इससे पूरी हो सकती है। आप काजू की खीर खा सकते हैं, दूध और काजू दोनों में प्रोटीन है और बढ़ते बच्चों के लिए ये खीर काफी लाभकारी साबित होगी।

पिस्ता

पिस्ता भी ऐसे ड्राई फ्रूट में शामिल है जिसमें ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता है। आप रोज तीन से चार पिस्ता का आराम से सेवन कर सकते हैं और इससे आपके शरीर को काफी सारा प्रोटीन मिल सकेगा।

दूध, दही और पनीर

दूध, दही और पनीर को शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का भंडार कहा गया है। आप दूध पिएं, दही खाएं या फिर पनीर खाएं, इन सबसे आपको ढेर सारा प्रोटीन मिलेगा। बच्चों को रोज रात को सोते समय दूध देना चाहिए, इसके अलावा सुबह भी दूध पीना चाहिए क्योंकि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को दिन भर के कामकाज के लिए ढेर सारा प्रोटीन मिल जाता है। दूध के साथ दही का भी रोज सेवन किया जा सकता है और पनीर तो शाकाहारियो की फेवरेट है। इसके सेवन से आपके शरीर को हाई प्रोटीन मिलेगा और शरीर का सही विकास हो सकेगा।

मसूर की दाल

जो लोग दूध नहीं पीते, उन्हें रोज मसूर की दाल के जरिए प्रोटीन दिया जा सकता है। डॉक्टर कहतें हैं कि महज एक कप मसूर की दाल में 18 ग्राम के करीब प्रोटीन मिलता है इसलिए मसूर की दाल को हाई प्रोटीन डाइट कहा जा सकता है। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते, वो मसूर की दाल के सेवन से अपने शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरी कर सकते हैं।

मसूर की तरह मूंग की दाल भी ढेर सारे प्रोटीन से युक्त होती है। एक कप मूंग की दाल में 14.18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। मूंग की दाल को बड़े बुजुर्ग शौक से खा सकते हैं क्योंकि इसे पचने में आसानी होती है। इसकी वजह है कि इसमें फाइबर भी ढेर सारा होता है औऱ इसकी मदद से शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर रखा जा सकता है।

ब्रोकली

सब्जियों की बात आने पर सबसे पहले ब्रोकली का नाम आता है जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसे हरी गोभी और चाइनीज गोभी भी कहते हैं। आप ब्रोकली की सब्जी और इसके सलाद का सेवन करेंगे तो आपके शरीर को ढेर सारा प्रोटीन मिलेगा।

सोयाबीन का पनीर भी हाई प्रोटीन फूड्स में शामिल है। इसे टोफू कहते हैं और ये बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे पनीर की जगह आप अपनी डाइट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूंगफली और चने में ढेर सारा प्रोटीन पाया जाता है। जो लोग बादाम नहीं खाते, उनके लिए मू्ंगफली और चना ही सूखे मेवे का काम करते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में मूंगफली और चने को शामिल करेंगे तो आपकी डेली की प्रोटीन की जरूरतें पूरी हो जाएंगी।

सम्बंधित खबर

Recent News