menu-icon
The Bharatvarsh News

जवान दिखने का ये देसी नुस्खा कर देगा कमाल? डार्क सर्कल्स से ड्राईनेस तक होंगे दूर!

देसी घी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि आपकी सेहत और खूबसूरती का भी राज है. ये विटामिन A, D, E से भरपूर होता है और स्किन को गहराई से पोषण देता है. सूखी त्वचा, दाग-धब्बे या जलन जैसी समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है. आइए जानते हैं, त्वचा की चमक के लिए देसी घी का जादुई इस्तेमाल कैसे करें?

Calendar Last Updated : 19 August 2026, 05:40 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारतीय थाली का पुराना और प्यारा साथी देसी घी आजकल फिटनेस के नाम पर कई लोग अवॉइड कर रहे हैं, लेकिन सही मात्रा में इस्तेमाल करने पर यह वजन नियंत्रण में भी मददगार साबित होता है. क्योंकि यह एक सॉल्यूबल फैट है, जो शरीर को जरूरी पोषण देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देसी घी सिर्फ अंदर से नहीं बल्कि बाहर से भी आपकी त्वचा के लिए कमाल का काम करता है? पुरानी आयुर्वेदिक परंपराओं से लेकर आज के घरेलू नुस्खों तक, देसी घी त्वचा को चमकाने, रूखेपन को दूर करने और कई स्किन प्रॉब्लम्स से राहत दिलाने में कारगर माना जाता है.आज के समय में जब बाजार में केमिकल से भरे मॉइस्चराइजर और क्रीम की भरमार है. वहीं देसी घी एकदम नेचुरल और सुरक्षित विकल्प बनकर उभरता है. सर्दियों में रूखी त्वचा, डार्क सर्कल, होंठों का फटना या चेहरे की बेजान रंगत ये सभी समस्याएं देसी घी के सही इस्तेमाल से काफी हद तक दूर हो सकती हैं. तो आइए जानते हैं वो आसान और असरदार तरीके जिनसे आप अपनी स्किन केयर में देसी घी को शामिल कर सकते हैं.

हर रात सोने से पहले थोड़ा सा देसी घी लेकर चेहरे और गर्दन पर हल्की मसाज करें. यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और रूखापन पूरी तरह खत्म कर देता है.इसके अलावा शतधौत घृत का इस्तेमाल और भी बेहतर रिजल्ट देता है. शतधौत घृत से त्वचा में कसावट आती है, चमक बनी रहती है और चेहरा युवा नजर आता है. 

डार्क सर्कल को अलविदा कहने का आसान तरीका 

आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान हैं तो देसी घी आपकी मदद कर सकता है.आंखों के आसपास की त्वचा को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है. रोजाना शतधौत घृत को सर्कुलर मोशन में आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें.एक और प्रभावी नुस्खा है- देसी घी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और आंखों के नीचे लगाएं. कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल हल्के पड़ने लगते हैं और आंखों के आसपास की त्वचा नरम व चमकदार हो जाती है.

नाभि में देसी घी लगाने के चमत्कारी फायदे 

रात को सोने से पहले 2-3 बूंद शुद्ध देसी घी नाभि में डालें और हल्के हाथों से मसाज करें. यह न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देता है. इससे चेहरा और शरीर की त्वचा मुलायम बनी रहती है.सीधे होंठों पर भी देसी घी लगाएं. होंठ फटने और रूखे होने की समस्या से स्थायी राहत मिलती है. कब्ज की समस्या वाले लोगों के लिए भी यह एक पुराना और कारगर घरेलू उपाय है.

रूखी और डल त्वचा के लिए देसी घी वाला फेस पैक 

अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी, बेजान और डल हो गई है तो यह फेस पैक आजमाएं. एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, थोड़ा सा दूध, 1 चम्मच शुद्ध देसी घी और चुटकी भर हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह पैक डेड स्किन हटाता है, त्वचा को गहरा पोषण देता है और रंगत में निखार लाता है. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरा चमक के साथ निखर उठता है.

सम्बंधित खबर

Recent News