menu-icon
The Bharatvarsh News

America: अमेरिका के टेक्सास में शख्स ने घर में घुसकर की गोलीबारी, बच्चे समेत पांच की मौत

America: संयुक्त राज्य अमेरिका में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात को टेक्सास के क्लीवलैंड में एक गनमैन ने गुस्से में अपने पड़ोसियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस घटना में आठ साल के मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अपने यार्ड में […]

Calendar Last Updated : 30 April 2023, 05:07 PM IST
Share:

America: संयुक्त राज्य अमेरिका में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात को टेक्सास के क्लीवलैंड में एक गनमैन ने गुस्से में अपने पड़ोसियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस घटना में आठ साल के मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अपने यार्ड में फायरिंग कर रहा था। किसी बात को लेकर गनमैन ने अपने पड़ोसियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों ने गैनमैन से फायरिंग बंद करने के लिए बोला था। क्योंकि रात का वक्त था और पड़ोसी अपने बच्चों को सुलाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन गैनमैन ने पड़ोसियों की बात नहीं सुनी और किसी बात को लेकर गनमैन को गुस्सा आ गया। इसके बाद गनमैन ने अपने पड़ोसियों के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तालाश कर रही और मामले की जांच कर रही है।

गनमैन ने नशे में की गोलीबारी

पुलिस अधिकारियों को मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कई लोगों पर फायरिंग की गई है। जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में एक आठ साल के बच्चा, तीन महिलाएं और एक पुरूष शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, जब यह घटना हुई तब घर में दस लोग मौजूद थे। आरोपी शराब के नशे में था। पड़ोसियों ने जब उसे फायरिंग करने से रोका तो दोनों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाम फ्रांसिस्को ओरोपेज है और वह मेक्सिको का रहने वाला है। इस घटना के बाद से वह फरार है।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आयदिन अमेरिका के अलग-अलग शहरों से फायरिंग की घटनाओं की खबरें सामने आती रहती है। इससे पहले अल्बामा राज्य के डेडविले में एक बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना में छह नाबालिगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

सम्बंधित खबर

Recent News