menu-icon
The Bharatvarsh News

Australia China News: चीन पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज, जिनपिंग से मुलाकात के पहले किया यह बड़ा ऐलान

Australia China News: ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच मतभेद जारी है. दक्षिण चीन सागर ही नहीं दक्षिण प्रशांत सागर में चीन की बढ़ते कदम को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने कई बार चीन को अपनी हद में रहने के लिए कहा है. चीन की बढ़ती दादागिरी को रोकने के लिए बने क्वाड देशों का भी सदस्य है. […]

Calendar Last Updated : 06 November 2023, 04:55 PM IST
Share:

Australia China News: ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच मतभेद जारी है. दक्षिण चीन सागर ही नहीं दक्षिण प्रशांत सागर में चीन की बढ़ते कदम को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने कई बार चीन को अपनी हद में रहने के लिए कहा है. चीन की बढ़ती दादागिरी को रोकने के लिए बने क्वाड देशों का भी सदस्य है.

इन सदस्यों में ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत, अमेरिका और जापान भी शामिल है. ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच जारी मतभेद के बीच ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज चीन की यात्रा पर पहुंचे हैं. वे आज (सोमवार) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चर्चा करने वाले हैं.

मुलाकात से पहले क्या बोले एंथनी अल्बनीज?

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले सहयोग की अपील करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच मतभेद खत्म होने के आसार फिलहाल नहीं हैं.

7 वर्षों बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई पीएम की चीन यात्रा

पिछले 7 वर्षों में चीन की यात्रा करने वाले अल्बनीज देश के पहले प्रधानमंत्री हैं. इससे पता चलता है कि दोनों देशों के बीच व्यापार एवं सुरक्षा से जुड़े मतभेदों के चलते तनावग्रस्त हुए द्विपक्षीय संबंधों में कुछ सुधार हुए हैं. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बीजिंग में कहा, मेरा कहना है कि जहां हम चीन के साथ सहयोग कर सकते हैं वहां करना चाहिए और जहां असहमत होना चाहिए वहां असहमत हो सकते हैं. यही नहीं, अपने राष्ट्रीय हित में काम कर सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News