menu-icon
The Bharatvarsh News

62 साल की उम्र में दूल्हा बने ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज, 17 साल छोटी जोडी हेडन से रचाई शादी, जानें कौन हैं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जोडी हेडन के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास ‘द लॉज’ में आयोजित इस प्राइवेट वेडिंग में परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए. अल्बनीज अब ऑफिस में रहते हुए शादी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले सिटिंग PM बन गए हैं.

Calendar Last Updated : 30 November 2025, 04:44 PM IST
Share:

Anthony Albanese wedding: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जोडी हेडन के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास ‘द लॉज’ में आयोजित इस प्राइवेट वेडिंग में परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए. अल्बनीज अब ऑफिस में रहते हुए शादी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले सिटिंग PM बन गए हैं.

62 वर्षीय अल्बनीज ने 45 वर्षीया जोडी हेडन से विवाह किया, जिनसे उनकी उम्र में 17 साल का अंतर है. शादी की तस्वीरें और वीडियो खुद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा—“Married”.

दोनों ने जारी किया संयुक्त बयान

शादी के बाद जारी एक संयुक्त बयान में इस कपल ने कहा कि वे अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में अपने प्रेम और जीवनभर की प्रतिबद्धता साझा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर अल्बनीज और जोडी को शादी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

वैलेंटाइन डे पर किया था प्रपोज

एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन की प्रेम कहानी बेहद खास रही है. अल्बनीज ने वैलेंटाइन डे 2024 पर जोडी को प्रपोज किया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें जीवनसाथी के रूप में वह साथी मिल गया है, जिसके साथ वे अपना पूरा जीवन बिताना चाहते हैं. विवाह समारोह में दोनों ने अपने शादी के वचन खुद लिखे और एक सेलिब्रेंट ने शादी संपन्न कराई. शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा सोमवार से ऑस्ट्रेलिया में पांच दिन की हनीमून यात्रा पर रवाना होगा.

कौन हैं जोडी हेडन?

जोडी हेडन वित्तीय सेवाओं की दुनिया में एक जानी-मानी प्रोफेशनल हैं. 1979 में जन्मीं हेडन न्यू साउथ वेल्स के सेंट्रल कोस्ट में पली-बढ़ीं. वह लगभग 20 वर्ष तक सुपरऐन्यूएशन उद्योग (ऑस्ट्रेलियाई पेंशन प्रणाली) में काम कर चुकी हैं.

बाद में उन्होंने रणनीतिक नेतृत्व भूमिकाएं संभालीं. फरवरी 2022 में उन्हें ‘वीमेन’s ऑफिसर’ नियुक्त किया गया. इससे पहले वे NSW पब्लिक सर्विस एसोसिएशन में यूनियन डेलीगेट भी थीं. महिलाओं के अधिकारों की समर्थक जोडी हेडन ने सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

कैसे हुई मुलाकात और प्यार की शुरुआत?

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात मार्च 2020 में मेलबर्न के एक बिजनेस डिनर में हुई थी, जहां अल्बनीज भाषण दे रहे थे. इसके बाद वे लगातार संपर्क में रहे.
जोडी ने 2022 और 2025 के ऑस्ट्रेलियाई संघीय चुनाव अभियानों में अल्बनीज का साथ दिया. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 2024 के प्रपोजल के बाद अब उन्होंने विवाह कर लिया.

पहली शादी से एक बेटा

अल्बनीज की यह दूसरी शादी है. इससे पहले वे न्यू साउथ वेल्स की पूर्व उप-प्रधानमंत्री कार्मेल टेबट के पति थे. लगभग 20 साल की शादी के बाद 2019 में दोनों अलग हो गए. अल्बनीज के बेटे का नाम नाथन है.

सम्बंधित खबर

Recent News