menu-icon
The Bharatvarsh News

अवैध कब्जे को छोड़ना होगा! जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को UN में दी चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के बार-बार उल्लेख को 'अनुचित' करार दिया है.

Calendar Last Updated : 25 March 2025, 10:00 AM IST
Share:

India slams Pakistan in UN: भारत की ओर से एक बार फिर पाकिस्तान पर पीओके को लेकर संयुक्त राष्ट्र में हमला बोला गया है. भारत ने मंगलवार को शांति स्थापना सुधारों पर बहस के दौरान जम्मू-कश्मीर मुद्दे को एक बार फिर उठाने के लिए पाकिस्तान पर पलटवार किया है. भारत ने अपने पड़ोसी देश से क्षेत्र के उन हिस्सों को खाली करने को कहा जिन पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के बार-बार उल्लेख को 'अनुचित' करार दिया है. साथ ही दृढ़ता से दोहराया कि यह क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा.

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

हरीश ने कहा संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत यह नोट करने के लिए बाध्य है कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पर अनुचित टिप्पणी की है. इस तरह के बार-बार उल्लेख न तो उनके अवैध दावों को मान्य करते हैं और न ही उनके राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद को उचित ठहराते हैं. भारतीय दूत ने इस मामले पर आवाज उठाते हुए एक बार फिर से पाकिस्तान को याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा. उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि जो क्षेत्र पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जे में लिया गया है उस क्षेत्र खाली करना होगा.

पाकिस्तान के बयान का पलटवार

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को सलाह देंगे कि वह इस मंच का ध्यान भटकाने की कोशिश न करे और अपने संकीर्ण और विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाए. उन्होंने कहा कि भारत इस मुद्दे पर ज्यादा डिटेल्ड उत्तर देने के अधिकार का प्रयोग करने से परहेज करेगा. भारत के राजदूत हरीश द्वारा यह पलटवार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद तारिक फातमी द्वारा संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के भविष्य पर सुरक्षा परिषद की बहस के दौरान दिया गया. भारत द्वारा पिछले सप्ताह भी जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआर) की बैठक में पाकिस्तान को फटकार लगाई थी. जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के उसके आरोपों को खारिज किया था.

सम्बंधित खबर

Recent News