menu-icon
The Bharatvarsh News

इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भयंकर भूकंप, 1000 किमी में सुनामी का अलर्ट

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार तड़के आए तेज भूकंप ने लोगों को गहरी नींद से जगा दिया और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. समुद्र के अंदर आए इस शक्तिशाली झटके के बाद संभावित सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

Calendar Last Updated : 02 April 2026, 07:50 AM IST
Share:

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में गुरुवार तड़के आए तेज भूकंप ने लोगों को गहरी नींद से जगा दिया और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. समुद्र के अंदर आए इस शक्तिशाली झटके के बाद संभावित सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई है इस जारी चेतावनी के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है.

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार यह भूकंप 7.4 तीव्रता का था, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 6:48 बजे मोलक्का सागर में आया. इसका केंद्र समुद्र के अंदर लगभग 35 किलोमीटर की गहराई पर था और यह टेरनेट द्वीप के पास स्थित था. भूकंप की तीव्रता को देखते हुए क्षेत्रीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

सुनामी का खतरा

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि भूकंप के केंद्र से लगभग 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं. इस चेतावनी के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाके शामिल हैं, जहां प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है.

लोगों में दहशत का माहौल

उत्तरी सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जैसे ही कंपन महसूस हुआ, लोग तुरंत सड़कों पर आ गए और आसपास के स्कूलों से छात्र भी भागते हुए बाहर निकल गए. यह स्थिति कुछ समय तक बनी रही, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

नुकसान की स्थिति

हालांकि भूकंप के झटके लंबे समय तक महसूस किए गए, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है. फिर भी प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

लोगों की दी सतर्क रहने की सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र के भीतर आए ऐसे शक्तिशाली भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी रहती है. इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News