menu-icon
The Bharatvarsh News

US President Candidate:अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में विवेक रामास्वामी दूसरे स्थान पर पहुंचे, पहले स्थान पर ट्रम्प

US President Candidate: अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के दौड़ में भारतीय मूल के रिपब्लिकन पार्टी के विवेक रामास्वामी तेजी से इस रेस में आगे बढ़ रहे हैं. एमसर्न कॉलेज सर्वे के मुताबिक डिसेंटिस और रामास्वामी 10-10 प्रतिशत के साथ बराबरी पर हैं. वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 56 प्रतिशत समर्थन के […]

Calendar Last Updated : 21 September 2023, 11:33 AM IST
Share:

US President Candidate: अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के दौड़ में भारतीय मूल के रिपब्लिकन पार्टी के विवेक रामास्वामी तेजी से इस रेस में आगे बढ़ रहे हैं. एमसर्न कॉलेज सर्वे के मुताबिक डिसेंटिस और रामास्वामी 10-10 प्रतिशत के साथ बराबरी पर हैं. वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 56 प्रतिशत समर्थन के साथ इस रेस में पहले स्थान पर हैं.

गौरतलब है कि जून में फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस की लोकप्रियता 21 प्रतिशत थी जो कि अब 10 प्रतिशत हो गई है. वहीं भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी पहले से 2 प्रतिशत से बढ़कर अब 10 फीसदी की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अमेरिकी वेबसाइट द हिल की एक रिपोर्ट के अनुसार विवेक रामास्वामी के समर्थकों में से आधे लोगों ने कहा कि वे निश्चित रूप से उन्हें वोट देंगे. हालांकि डिसेंटिस समर्थकों में से एक तिहाई लोगों ने ही वोट देने का भरोसा दिलाया है. वहीं इस बीच 80 प्रतिशत से ज्यादा ट्रंप के समर्थक है जिन्होंने निश्चित तौर पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को वोट देने का वादा किया है.

विवेक रामास्वामी को मिला युवाओं का साथ-

अमेरिकी वेबसाइट द हिल की रिपोर्ट के अनुसार यह सर्वे उस समय जारी हुआ जब डिसेंटिस की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले सुपर पीएसी का एक मेमो लीक हुआ है. इस मेमो का नाम नेवर बैक डाउन  है जो एक राजनीतिक समिति  है. इसमें  विवेक रामास्वामी को चुर-चुर करने की बात कही गई थी. एमसर्न कॉलेज पोलिंग के कार्यकारी निर्देशक स्पेंसर रिमबॉल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, विवेक रामास्वामी ने पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री वाले मतदाताओं का साथ हासिल किया है. उस समय के 17 प्रतिशत और 35 साल से कम उम्र के 16 प्रतिशत मतदाताओं का भी समर्थन हासिल हुआ है.

सम्बंधित खबर

Recent News