Amla benefits for health: इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाएगा आंवला, शुगर में करेगा फायदा और वजन भी होगा कंट्रोल

Amla benefits for health:हरे रंग का खट्टा आंवला सेहत का खजाना कहलाता है। बाजार आपको आंवला कैंडी भी मिल जाएगी और आंवले का अचार भी। कई लोग आंवले को कच्चा भी खाते हैं और कई जगह पर इसका जूस भी काफी पिया जाता है। आंवले को किसी भी रूप में सेवन करें, ये सेहत के […]

Date Updated
फॉलो करें:

Amla benefits for health:हरे रंग का खट्टा आंवला सेहत का खजाना कहलाता है। बाजार आपको आंवला कैंडी भी मिल जाएगी और आंवले का अचार भी। कई लोग आंवले को कच्चा भी खाते हैं और कई जगह पर इसका जूस भी काफी पिया जाता है। आंवले को किसी भी रूप में सेवन करें, ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है और इसीलिए आयुर्वेद में उसे सर्वोत्तम आहार कहा गया है।

आंवले के फायदे
आंवला को शरीर की मजबूती के लिए एक सुपरफूड कहा जा सकता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। आंवले में विटामिन सी के साथ साथ विटामिन AB कॉम्लेक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड भी पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को खत्म करने का काम करते हैं जिससे कई गंभीर बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

शुगर में लाभ करता है आंवला

आंवले को क्रोमियम का बेहतर स्रोत माना जाता है। इसकी मदद से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों को शुगर नहीं है, उनको अगर शुगर से बचे रहना है तो उनको भी आंवला अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आंवले में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीगडेंट फ्री रेडिकल्स से भी कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। डायबिटीज से बचने के लिए हर रोज आधा कप आंवले का जूस पीना भी काफी लाभदायक कहा जा सकता है। कच्चे आंवले के सेवन से भी शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए अगर आपके घर में कोई शुगर का मरीज है तो आपके घर में आंवले का होना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहद मजबूत करता है आंवला

आपको बता दें कि आंवले में ढेर सारा विटामिन सी पाया जाता है। आधा कप आंवले का जूस पीकर आप अपने पूरे दिन की विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आंवले में मौजूद विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। ये वो सुरक्षा कवच है जो शरीर को बाहरी बीमारियों औऱ बैक्टीरिया से बचाता है। आंवले के रस के सेवन से शरीर बाहरी बैक्टीरिया और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी बुखार जुकाम से लड़ने में कामयाब होता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है आंवला
आंवले में पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है और शरीर स्वस्थ होता है। इसकी मदद से एनीमिया बीमारी दूर होती है और शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है।

आंवले से पाचन होता है सही
आंवले की मदद से पाचन तंत्र मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट में अपच, गैस, दर्द, मरोड़ आदि को दूर करने में मददगार साबित होता है। आंवले में कई तरह के पाचक रस होते हैं और पाचन की दवाओं में भी आंवला इस्तेमाल होता आया है।

त्वचा को जवां बनाता है आंवला
आयुर्वेद में आंवले को बुढ़ापे का दुश्मन कहा गया है जो सही भी है। आंवले के सेवन से त्वचा की एजिंग खत्म हो जाती है और त्वचा जवां बनी रहती है। आंवले के सेवन से हमारे शरीर की फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा होती है और चेहरे को नया जीवन मिलता है। आंवले के रस का सेवन करने से त्वचा पर दाग धब्बे कम होते हैं, झुर्रियां खत्म होती है और इसकी मदद से स्किन को नेचुरल ग्लो मिलती है। आंवला चेहरे की स्किन को भी रिपेयर करता है और उसे जरूरी कसावट देकर नया बनाता है।

आंखों के लिए भी अच्छा है आंवले का सेवन
आंवले के सेवन को आंखों के लिए बी अच्छा कहा गया है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आंखों की सेहत को बनाए रखता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी कम होने की संभावना कम होती है।

बालों के लिए भी फायदेमंद है आंवला
आंवला केवल त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी काफी फायदेमंद कहा जाता है। अगर आप बालों के लिए नेचुरल केयर चाहती हैं तो आंवला का सेवन और आंवले को बालों पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। आंवले को रीठा और शिकाकाई के साथ मिलाकर बालों पर लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है और बाल लंबे औऱ घने होते हैं।

Tags :