menu-icon
The Bharatvarsh News

'दिल्ली में बैठा है पाब्लो एस्कोबार, जेल से चला रहा गैंग', CM केजरीवाल पर बरसे शहजाद पूनावाला

BJP On Arvind Kejriwal: बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि आपने सुना होगा कि जेल से एक गैंग संचालित होता है. आपने पाब्लो एस्कोबार के बारे में सुना होगा, लेकिन यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि दिल्ली में ऐसा ही एक पाब्लो एस्कोबार है, जो बेशर्मी के साथ जेल में बैठकर वहां से सरकार चला रहा है.

Calendar Last Updated : 27 April 2024, 08:54 PM IST
Share:

BJP On Arvind Kejriwal: आबकारी नीति घोटाला मामले में  तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमकर निशाना साधा है.  उन्होंने केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली में एक पाब्लो एस्कोबार बैठा है, जो जेल से गैंग चला रहा है.

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि आपने सुना होगा कि जेल से एक गैंग संचालित होता है. आपने पाब्लो एस्कोबार के बारे में सुना होगा, लेकिन यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि दिल्ली में ऐसा ही एक पाब्लो एस्कोबार है, जो बेशर्मी के साथ जेल में बैठकर वहां से सरकार चला रहा है. कोर्ट ने इसकी कड़ी निंदा की है, लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग निर्लज्जता से सत्ता में बने हुए हैं.''

दिल्ली सरकार पर जमकर साधा निशाना 

इस दौरान शहजाद पूनावाला ने आगे आम आदमी के नेतृत्व वाल दिल्ली सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में न तो लाखों बच्चे सुरक्षित हैं और न ही उनका भविष्य. यह कोशिश सिर्फ शराब घोटाले के सरगना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है. दिल्ली के  रामलीला मैदान में हमने कुछ लोगों को देखा था जो आए थे राजनीति को बदलने के लिए, लेकिन इसी रामलीला मैदान में, हम कुछ ऐसे लोगों के चेहरे देख रहे हैं, जिन्होंने राजनीतिक परिवर्तन किया- 'स्वराज' से 'शराब' तक, अन्ना हजारे से लेकर जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन से शुरू होकर अब भारत तक पहुंच गए हैं एलायंस ऑफ करप्शन  तक पहुंच गए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट केजरीवाल से पूछ रहा सवाल: शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि आज दिल्ली हाई कोर्ट, दिल्ली सरकार से कड़े सवाल पूछ रहा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कहा है कि आपने आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और हितों को देशहित के ऊपर रखा है, सत्ता के लालच में आप देश के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं. आपने पढ़ने वाले बच्चों के हितों को नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक हितों को सबसे ऊपर रखा है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News