menu-icon
The Bharatvarsh News

AAP नेता राघव चड्ढा का BJP पर वार- “ऐसे नहीं डरने वाले केजरीवाल”

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा पूछताछ के लिए बुलाई है। जिस पर आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता और सासंद राघव चढ्डा ने भाजपा पर हमला बोला है। आप के सांसद राघव चड्ढा एक प्रेस कांफ्रेस करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि बीते 75 वर्ष में आप […]

Calendar Last Updated : 15 April 2023, 04:56 PM IST
Share:

दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा पूछताछ के लिए बुलाई है। जिस पर आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता और सासंद राघव चढ्डा ने भाजपा पर हमला बोला है। आप के सांसद राघव चड्ढा एक प्रेस कांफ्रेस करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि बीते 75 वर्ष में आप की तरह किसी भी पार्टी को निशाना नहीं बनाया गया। आम आदमी पार्टी के नेता भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, अरविंद केजरीवाल बेदाग ईमानदारी वाले आधुनिक समय के महात्मा गांधी हैं।

राघव चड्ढा ने भाजपा पर बोला हमला

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ‘कंस को पता था कि कृष्ण ही उसका वध करेंगे। वैसे ही BJP को पता है कि केजरीवाल ही BJP का अंत करेंगे। इसलिए भाजपा केजरीवाल का राजनीतिक वध करने का प्रयास कर रही है। जैसे कंस,कृष्ण जी का बाल बांका नहीं कर पाया। BJP भी केजरीवाल को कुछ नहीं कर पाएगी। आप के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की तारीफ करते हुए बोले कि अगर Delhi की Excise Policy इतनी ख़राब थी तो वही शराब नीति Punjab में लागू की गई, जिससे पंजाब का राजस्व 40%+ तक बढ़ गया। इससे साबित होता है कि खोट नीति में नहीं था, बल्कि BJP की नीयत में था इसलिए इन्होंने CBI-ED द्वारा Fabricated Evidence के आधार पर समन भेज दिया।’


आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ‘आम आदमी पार्टी, लाठी, आंसू बम और हर तरह के संघर्ष को झेलकर निकली पार्टी है। आंदोलन से निकली पार्टी है। हम उस मिट्टी से नहीं बने जो तुम्हारी Search and Seizure memo, Raid, ED-CBI Summons से, तुम्हारे जेलों से डर कर बैठ जाएंगे। आपने एक Case का ज़िक्र किया, उस नेता पर Raid हुई थी उनके भतीजे पर Raid हुई थी और उस रेड में शायद ₹10 करोड़ नकद मिली थी और करोड़ों रुपए के, गाड़ियों के कागज़ मिले थे और उसके बाद FIR रजिस्टर हुई। लेकिन हमारे केस में FIR हो गई सबकुछ हो गया लेकिन आज तक ₹100 रुपए का Note तक नहीं मिला।

सम्बंधित खबर

Recent News