menu-icon
The Bharatvarsh News

Adipurush Box Office Collection: जानिए विरोधों के बीच आदिपुरुष की कमाई का हाल 

Adipurush Box Office Collection: फिल्म की रिलीज के साथ शुरू हुआ आदिपुरुष का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आदिपुरुष के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग लगातार भड़ास निकाल रहे हैं। फिल्म के लिए कॉन्ट्रोवर्सी कभी-कभी फायदेमंद होती है लेकिन इस बार आदिपुरुष की कॉन्ट्रोवर्सी उसकी नैया डुबो रही है। लोग भले ही फिल्म […]

Calendar Last Updated : 22 June 2023, 06:54 PM IST
Share:

Adipurush Box Office Collection: फिल्म की रिलीज के साथ शुरू हुआ आदिपुरुष का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आदिपुरुष के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग लगातार भड़ास निकाल रहे हैं। फिल्म के लिए कॉन्ट्रोवर्सी कभी-कभी फायदेमंद होती है लेकिन इस बार आदिपुरुष की कॉन्ट्रोवर्सी उसकी नैया डुबो रही है।

लोग भले ही फिल्म का बहिष्कार कर रहे हों लेकिन वह यह जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म का कलेक्शन कितना हो रहा है। Trade experts ने फिल्म के छठे दिन का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन शेयर किया है। बता दें कि फिल्म को एडवांस बुकिंग का सबसे ज्यादा फायदा मिला जिसके चलते उसकी कमाई ठीक रही। विवाद के चलते भी फिल्म इस साल की अच्छी कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल है। चलिए जानते हैं कि फिल्म में अब तक कितना कमाया।

फिल्म बनने के साथ ही लोगों को उम्मीद थी कि यह फिल्म साल की सबसे अच्छी फिल्म बनेगी और खूब कमाई करेगी। लेकिन फिल्म आने के बाद फिल्म से लोग ना खुश नजर आए। वीकेंड के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। जिन लोगों ने फिल्म देखने के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी थी वीकेंड तक तो उनकी भीड़ सिनेमाघरों में दिखी लेकिन वीकेंड खत्म होने के बाद सिनेमाघर खाली होने लगे।

रिलीज होने के दिन ही फिल्म विवादों में आ गई। लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग लगातार फिल्म की कमियां गिना रहे हैं और अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। आदि पुरुष ने 6 दिन में पूरी दुनिया से 410 करोड रुपए की कमाई कर ली है।

विवाद के चलते फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स बदले हैं लेकिन उसके बाद भी कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिखा।

सम्बंधित खबर

Recent News