menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs SL Final: खिताबी मुकाबले में दिखा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, सिर्फ 11 गेंदों में ठोक डाली फिफ्टी

भारत 'ए' और मेजबान श्रीलंका 'ए' के बीच आज ट्राई नेशन वनडे सीरीज का हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला दांबुला के रंगीरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस महामुकाबले में मेजबान श्रीलंका के कप्तान सहान अराचिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 

Calendar Last Updated : 21 June 2026, 11:57 AM IST
Share:

नई दिल्ली: भारत 'ए' और मेजबान श्रीलंका 'ए' के बीच आज ट्राई नेशन वनडे सीरीज का हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला दांबुला के रंगीरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस महामुकाबले में मेजबान श्रीलंका के कप्तान सहान अराचिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 

भारत कर रहा है बल्लेबाजी

भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सलामी जोड़ी प्रियांश आर्या और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतरे. दोनों ने आते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर धावा बोल दिया और शुरुआती 3 ओवरों में ही स्कोरबोर्ड पर 51 रन टांग दिए. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने पारी के एक ही ओवर में रिकॉर्ड 26 रन कूटकर अपने इरादे साफ कर दिए. वैभव ने 11 गेंदो में फिफ्टी पुरा किया.

प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव

भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज अरशद खान को आराम देकर उनकी जगह अशोक शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया है. श्रीलंकाई खेमे में मोहम्मद शिराज की वापसी हुई है. अफगानिस्तान की टीम भी इस त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा थी. लेकिन अपने तीन मैच गंवाने के चलते वह फाइनल की रेस से बाहर हो गई.

वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें

इस पूरी सीरीज के दौरान दोनों टीमों का सामना दो बार हुआ, जहां कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहले मैच में भारतीय टीम ने बाजी मारी थी, जबकि दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने सुपर ओवर के रोमांच में भारत को शिकस्त दी थी.

जिताऊ पारी खेलने का सुनहरा मौका

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में बल्लेबाजी तो बेहद मजबूत रही है. लेकिन गेंदबाजी में निरंतरता की कमी थोड़ी चिंता का विषय बनी हुई है. विशेष रूप से, युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में उम्मीद के मुताबिक शांत रहा था. ऐसे में इस फाइनल मैच में उनके पास एक बड़ी और मैच जिताऊ पारी खेलने का सुनहरा मौका है.

सीनियर टीम का बुलावा

बता दें कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय सीनियर टीम में हो चुका है. इस फाइनल मुकाबले के ठीक बाद वह सीधे नेशनल टीम से जुड़ने के लिए रवाना होंगे. ऐसे में वह इस खिताबी पारी के जरिए अपने मनोबल को सातवें आसमान पर ले जाना चाहेंगे.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडिया 'A': प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विपराज निगम, अशोक शर्मा और यश ठाकुर.

श्रीलंका 'A': निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता और कुगाथास मथुलन.

सम्बंधित खबर

Recent News