Courtesy: Social Media
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है. एयर इंडिया के विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह 12 साल पुराना बोइंग था.
विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के परिसर में लड़कों के छात्रावास की इमारत से टकराया. टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ. विमान के टकराने की वजह से कई छात्रों की भी जान चली गई.
विमान में सवार यात्रियों की बात करें तो विमान में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश के अलावा पुर्तगाली और कनाडाई नागरिक भी सवार थे. डिकल एसोसिएशन (FAIMA) के उपाध्यक्ष दिव्यांश सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर के भोजन के समय हुआ. विमान छात्रावास की इमारत से टकराया, जहां कई छात्र मौजूद थे. हादसे में 60 से अधिक मेडिकल छात्र घायल हुए. कई शव पूरी तरह जले हुए मिले. अभी भी कई मलवे के कुछ शवों के फंसे होे की उम्मीद जताई गई है.
एयर इंडिया ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. कंपनी ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए अहमदाबाद में देखभालकर्ताओं की एक टीम तैनात की है. जांच में सहयोग के लिए एयर इंडिया ने पूरी प्रतिबद्धता जताई. यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हॉटलाइन नंबर जारी किए गए हैं. लगातार सभी अपडेट एयरइंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर डाले जा रहे हैं. यह हादसा भारतीय उड्डयन इतिहास के सबसे दुखद घटनाओं में से एक है. प्रारंभिक जांच में विमान के संतुलन खोने की बात सामने आई है, लेकिन सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू हो गई है. स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीमें राहत कार्य में जुटी हैं.