menu-icon
The Bharatvarsh News

कैलाश दीपक अस्पताल में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया मुफ्त जांच का लाभ

दिल्ली स्थित कैलाश दीपक अस्पताल की ओर से रविवार, 26 जुलाई 2026 को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और जन-जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया.

Calendar Last Updated : 26 July 2026, 06:44 PM IST
Share:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित कैलाश दीपक अस्पताल की ओर से रविवार, 26 जुलाई 2026 को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और जन-जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया. इस जनहितकारी पहल में आसपास की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श का लाभ उठाया.

बीमारियों की समय पर पहचान

स्वास्थ्य शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि स्वस्थ समाज के निर्माण में निवारक स्वास्थ्य सेवाएं सबसे अहम भूमिका निभाती हैं. उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और बीमारियों की शुरुआती पहचान से कई गंभीर समस्याओं की रोकथाम संभव है. डॉ. वर्मा ने दोहराया कि कैलाश दीपक अस्पताल समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.

Kailash Deepak Hospital
Kailash Deepak Hospital

स्वास्थ्य जागरूकता और जीवनशैली में सुधार

डॉ. संगीता गर्ग (डायरेक्टर, अस्पताल) ने स्पष्ट किया कि हमारा लक्ष्य सिर्फ बीमारियों का इलाज देना भर नहीं है. हम चाहते हैं कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक बनें और किसी भी बीमारी से बचने के लिए नियमित हेल्थ चेक-अप की आदत अपनाएं. कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष सत्र में ऑन्कोलॉजी टीम ने कैंसर जागरूकता पर विस्तृत व्याख्यान दिया और उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान किया. वहीं, डॉ. सतीश भारद्वाज ने वजन प्रबंधन, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के व्यावहारिक सिद्धांतों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

Kailash Deepak Hospital
Kailash Deepak Hospital

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं

आयोजन के दौरान आम नागरिकों के लिए कई बुनियादी और विशेषज्ञ स्वास्थ्य परीक्षणों की व्यवस्था की गई थी. विशेषज्ञों की देखरेख में आगंतुकों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी तथा फेफड़ों की कार्यक्षमता (PFT) और यूरिन रूटीन तथा लंबाई और वजन की माप जैसी सभी जांचें पूरी तरह मुफ़्त की गईं. इसके साथ ही विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को व्यक्तिगत परामर्श भी दिया.

Kailash Deepak Hospital
Kailash Deepak Hospital

जन-भागीदारी और भविष्य का संकल्प

कार्यक्रम के सफल समापन पर कैलाश दीपक अस्पताल परिवार ने सभी सहयोगी रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, स्थानीय नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार जताया. अस्पताल प्रबंधन ने समाज के हित में आगे भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान निरंतर आयोजित करने के अपने संकल्प को दोहराया.

सम्बंधित खबर

Recent News