menu-icon
The Bharatvarsh News

Amartya Sen Death News: अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता अमर्त्य की निधन की खबर झूठ, बेटी नंदना ने कहा- वो पूरी तरह स्वस्थ…

Amartya Sen Death News: महान अर्थशास्त्री और दार्शनिक के रूप में मशहूर अमर्त्य सेन की मौत की खबर हाल ही में सामने आई थी हालांकि यह खबर महज अफवाह है अमर्त्य सेन जीवित हैं और वो बिल्कुल स्वस्थ है. आज शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर सामने आई थी जिसके […]

Calendar Last Updated : 10 October 2023, 07:06 PM IST
Share:

Amartya Sen Death News: महान अर्थशास्त्री और दार्शनिक के रूप में मशहूर अमर्त्य सेन की मौत की खबर हाल ही में सामने आई थी हालांकि यह खबर महज अफवाह है अमर्त्य सेन जीवित हैं और वो बिल्कुल स्वस्थ है. आज शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर सामने आई थी जिसके बाद लोग उनकी निधन पर शोक जता रहे थे. हालांकि, इस खबर को उनकी बेटी नंदना देब सेन ने पूरी तरह से खंडित किया है. नंदना ने कहा कि, वो जीवित है और पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

दरअसल, अर्थशास्त्र में इस बार के नोबेल पुरस्कार विजेता क्लाउडिया गोल्डिन के नाम से बने अनवेरीफाइड अकाउंट से मंगलवार (10 अक्टूबर) को करीब 5:00 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया था. जिसमें बताया गया था कि, अमर्त्य सेन का कुछ मिनट पहले निधन हो गया है.  इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अमृत सेन के चाहने वालों में बेचैनी पैदा हो गई. सभी लोग उनके निधन पैर दुख और शोक जताने लगे. हालांकि, इस खबर को बेटी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इस खबर को अफवाह बताया है.

नंदना देब ने क्या कहा-

नंदना देब सेन ने पिता अमर्त्य सेन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, दोस्तों, आपकी चिंता के लिए धन्यवाद लेकिन यह फर्जी खबर है. बाबा पूरी तरह से ठीक हैं. हमने कैंब्रिज में अपने परिवार के साथ एक शानदार सप्ताह बिताया – कल रात जब हमने अलविदा कहा तो उसका आलिंगन हमेशा की तरह मजबूत था! वह हार्वर्ड में प्रति सप्ताह 2 पाठ्यक्रम पढ़ा रहे हैं, अपनी लिंग पुस्तक पर काम कर रहे हैं – हमेशा की तरह व्यस्त है. हालांकि आपको बता दें कि, नंदना देब सेन का ये अकाउंट अनवेरीफाइड है.

सम्बंधित खबर

Recent News