menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi : गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, फर्जी पहचान पत्र के साथ आरोपी अरेस्ट

Home Ministry Security : दिल्ली में गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई. पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र के साथ आरोपी को अरेस्ट किया.

Calendar Last Updated : 07 February 2024, 11:27 AM IST
Share:

Home Ministry Security : संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई. दिल्ली पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र के साथ गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को अरेस्ट कर लिया है. बता दें, आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है.

फर्जी पहचान पत्र के साथ गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को अरेस्ट कर लिया गया है. आरोपी युवक का नाम आदित्य प्रताप सिंह. गृह मंत्रालय में घुसने के पीछे आरोपी का क्या मकसद था पुलिस इस बात की जांच कर रही है. अभी तक इस मामले में कोई टेरर एंगल सामने नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक, आदित्य किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था. आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News