Courtesy: Pinterest
नई दिल्ली: भारत में सर्दी खत्म होते ही होली खुमारी शुरु हो जाती है. इस बार होली का त्योहार 4 मार्च को खेला जाएगा. होली के लिए बाहर रहने वाले सभी लोग घर वापसी करेंगे. जिस कारण भारतीय रेलवे को भारी भीड़ का सामना करना पड़ेगा. अब इस मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए पूर्वी रेलवे ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं. त्योहार के दौरान घर लौटने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
इस पहल के तहत करीब 12,600 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध कराई जाएंगी. पूर्वी रेलवे ने इसटर्न रेलवे की ओर से सियालदह–मालतीपतपुर और डंकुनी–आनंद विहार टर्मिनल मार्ग पर विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ी मांग को पूरा करना और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है.
सियालदह–मालतीपतपुर होली स्पेशल (03101) 27 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को सियालदाह से रात 11:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:35 बजे मालतीपतपुर पहुंचेगी. वापसी ट्रेन (03102) शनिवार को दोपहर 3:40 बजे मालतीपतपुर से चलकर रविवार तड़के 2:00 बजे सियालदह पहुंचेगी. यह ट्रेन अंदुल, खड़गपुर, बालासोर, कटक और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. इसमें वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे.
डंकुनी–आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल (03009) 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 को डंकुनी से रवाना होगी और अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी सेवा (03010) 1 और 8 मार्च को आनंद विहार से चलेगी. यह ट्रेन बर्द्धमान, आसनसोल, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज जंक्शन सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी. इसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध होंगे.
यात्री पीआरएस काउंटर या भारतीय रेलवे के आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इन ट्रेनों में अपनी टिकट बुक कर सकते हैं. टाइम-टेबल और ट्रेन की जानकारी के लिए एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई है. ये टेनें होली के दौरान आम लोगो की यात्राओं को और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी.