menu-icon
The Bharatvarsh News

BSF का पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला, वीडियो में दिखा कैसे उड़ी पाक रेंजर्स की नींद

बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर का एक नया वीडियो जारी किया है. जिसमें पाकिस्तानी सेना की चौकियां तबाह होती दिख रही हैं. यह भारत की सैन्य ताकत और पारदर्शिता का प्रतीक है.

Calendar Last Updated : 27 May 2025, 04:49 PM IST
Share:

BSF: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ऑपरेशन सिंदूर का एक नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो को आज यानी मंगलवार को रिलीज किया गया है. इसमें पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर भारत के सटीक हमले दिखाए गए हैं. वीडियो में पाक रेंजर्स भागते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तानी सेना की चौकियां तबाह होती दिख रही हैं. यह भारत की सैन्य ताकत और पारदर्शिता का प्रतीक है.

बीएसएफ के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अखनूर, सांबा, और आरएस पुरा में कई आतंकी ठिकाने को नष्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि लोनी, मस्तपुर, और छबड़ा के लॉन्च पैड ध्वस्त किए गए. हमने लश्कर-ए-तैयबा के लोनी लॉन्च पैड को निशाना बनाया. साथ ही उन्होंने यह  भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है.

पाकिस्तान की हरकतें नाकाम

पाकिस्तान ने गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश की. बीएसएफ ने 40-50 संदिग्ध आतंकियों को रोका. सियालकोट में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम की गई. डीआईजी चित्तरपाल सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने ड्रोन और हथियारों से अब्दुल्लियां गांव को निशाना बनाया. हमने 72 पाकिस्तानी चौकियों और 47 अग्रिम पोस्ट को तबाह किया. बीएसएफ को कोई नुकसान नहीं हुआ. पाकिस्तान ने कम ऊंचाई वाले ड्रोन से हमले की कोशिश की थी. इससे तीन बीएसएफ कर्मी घायल हुए. आनंद ने कहा कि हम निगरानी बढ़ा रहे हैं. 

नागरिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

बीएसएफ ने किसानों को खेती जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. आनंद ने कहा कि हम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. विश्वास-निर्माण के लिए नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. बीएसएफ ने भारत की सीमा की रक्षा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. भारत ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस को नुकसान पहुंचाया. हालांकि तीन दिन बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान ने युद्धविराम पर सहमति जताई. बीएसएफ ने कहा कि हम उकसाते नहीं, लेकिन हर दुस्साहस का जवाब देंगे. भारत की सतर्कता और ताकत बरकरार है. यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को दर्शाता है.

सम्बंधित खबर

Recent News