menu-icon
The Bharatvarsh News

ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने पूरे होने पर जश्न, जानें भारत का कितना हुआ था नुकसान?

भारतीय सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाकारों ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने पूरे होने पर जश्न मनाया. भारतीय वायुसेना ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के 13 एयरबेस को निशाना बनाया. जिसमें चार चीनी निर्मित पाकिस्तानी लड़ाकू विमान और दो बड़े विमान को मार गिराया.

Calendar Last Updated : 08 June 2025, 11:24 AM IST
Share:

Operation Sindoor: भारतीय सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाकारों ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने पूरे होने पर जश्न मनाया. भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की ओर से मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय पर 5-6 क्रिस्टल मेज मिसाइलें दागी. इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भी निशाना बनाया गया. इन हमलों से आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए. भारतीय सेना ने पीओके में 9 आतंकी शिविरों पर बमबारी की और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया.

भारतीय वायुसेना ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के 13 एयरबेस को निशाना बनाया. जिसमें चार चीनी निर्मित पाकिस्तानी लड़ाकू विमान और दो बड़े विमान को मार गिराया.  भारत के राफेल विमान S-400 वायु रक्षा प्रणाली और M777 हॉवित्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए.

पाकिस्तान की रणनीति नाकाम

भारत द्वारा हमला किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले की कोशिश की. लेकिन भारतीय वायु रक्षा ने इन हमलों को विफल कर दिया. पाकिस्तान ने तुर्की के YIHA ड्रोन और FATAH-1 रॉकेट से भारत पर हमला किया. हालांकि ये भी भारतीय इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के सामने असफल रहे. पाकिस्तान द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन बनयान-उम-मर्सूस केवल आठ घंटे में ढेर हो गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बताया कि पाकिस्तान भारत के सामने नहीं टिक पाया और उसके द्वारा 48 घंटे में हराने का किया गया दावा पूरी तरह खोखला था.

भारत की ताकतवर जवाबी कार्रवाई

भारतीय सेना ने M777 हॉवित्जर और एक्सकैलिबर गोला-बारूद से एलओसी के पार पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया. इस ऑपरेसन के दौरान इजरायली और पोलिश लोइटरिंग गोला-बारूद ने आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि इसके बाद भी रक्षा मंत्रालय ने सेनाओं को लंबी दूरी के गोला-बारूद, कामिकेज़ ड्रोन और मिसाइलों से भंडार भरने का निर्देश दिया. जिससे यह पता चलता है कि अभी भी यह ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है.

सम्बंधित खबर

Recent News