menu-icon
The Bharatvarsh News

केंद्र सरकार ने मेट्रो के चौथे फेज को दी मंजूरी, इन दो रूट पर दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro Phase-IV: इस परियोजना के तहत इंद्रलोक-इन्द्रप्रस्थ कॉरीडोर ग्रीन लाइन का विस्तार होगा और रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वायलेट और ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज होगा. लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइनों को जोड़ेगा.

Calendar Last Updated : 13 March 2024, 05:43 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • केंद्र सरकार ने मेट्रो के चौथे फेज को दी मंजूरी,
  • इन दो रूट पर दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro Phase-IV: मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी  खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने आज यानि बुधवार को दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज का एलान कर दिया है.  केंद्र की तरफ से आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस विस्तार पर मुहर लगी.  इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ''आज दो नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है, जिस पर 8400 करोड़ रुपये खर्च होंगे. लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी. इसमें आठ स्टेशन होंगे.''

दूसरी इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक, यह करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी.  यह मार्च 2029 तक पूरी हो जाएगी." इंद्रलोक-इन्द्रप्रस्थ कॉरीडोर ग्रीन लाइन का विस्तार होगा और रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वायलेट और ब्लू लाइन के साथ. 

केंद्र और दिल्ली के सहयोग से होगा मेट्रो का निर्माण 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि दोनों कॉरीडोर की कुल परियोजना लागत 8,399 करोड़ रुपए है, जो केंद्र और दिल्ली सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों  से प्राप्त की जाएगी. इन दो लाइनों पर 8399 करोड़ रूपये में धनराशि में से 10547 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 1987 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार खर्च करेगी. इन लाइनों के लिए 4309 करोड़ रुपये का लोन लिया जाएगा, वहीं 333 करोड़ रुपये दिल्ली मेट्रो रेल निगम खर्च करेगी और 195 करोड़ रुपये निजी सरकारी भागीदारी से जुटाये जाएंगे. ठाकुर ने कहा कि अभी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मेट्रो का नेटवकर्क 427 किलोमीटर है जो इन लाइनों के बनने के बाद लगभग 450 किलोमीटर तक फैल जाएगा. 

इन रूट पर को जोड़ेगी मेट्रो 

बता दें, कि इस परियोजना के तहत इंद्रलोक-इन्द्रप्रस्थ कॉरीडोर ग्रीन लाइन का विस्तार होगा और रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वायलेट और ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज होगा. लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइनों को जोड़ेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News