menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan-3 Mission: अब दूर नहीं चंदा मामा ! चंद्रयान-3 का धरती वासियों के लिए संदेश, इतिहास रचने के बेहद करीब भारत

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 अब अपने लक्ष्य पर पहुंचने के बेहद करीब है. चांद के करीब पहुंचकर चंद्रयान-3 ने धरती वासियों के लिए एक संदेश भी भेजा है. इसरो (ISRO) ने बताया कि, चंद्रयान-3 मिशन कहां पहुंचा है और क्या कर रहा है. चंद्रयान-3 ने धरती वासियों के लिए मैसेज में लिखा है- ‘हे धरती वासियों, […]

Calendar Last Updated : 10 August 2023, 05:00 PM IST
Share:

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 अब अपने लक्ष्य पर पहुंचने के बेहद करीब है. चांद के करीब पहुंचकर चंद्रयान-3 ने धरती वासियों के लिए एक संदेश भी भेजा है. इसरो (ISRO) ने बताया कि, चंद्रयान-3 मिशन कहां पहुंचा है और क्या कर रहा है. चंद्रयान-3 ने धरती वासियों के लिए मैसेज में लिखा है- ‘हे धरती वासियों, मैं चंद्रमा की कक्षा में पहुंच चुका हूं’ इसके साथ ही इसरो ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें चंद्रमा की सतह पर गड्ढे और दूर पृथ्वी दिखाई दे रही है. इसके बाद एक और संदेश चंद्रयान-3 ने भेजा है जिसमें लिखा है कि, वह चांद के और करीब पहुंच गया.

चंद्रयान-3 चंदा मामा के इलाके में पहुंच चुका है. ये पल भारत और भारतवासियों के लिए बेहद खास है. जिसे भारतीय महसूस कर रहे हैं. बीते दिन  यानी कि, 9 अगस्त इस मिशन के लिए बेहद खास था. हजारों किलोमीटर दूर मौजूद चंद्रयान-3 चांद पर उतरने के लिए और करीब पहुंच गया है. 9 अगस्त को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच दूसरी बार चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक अपनी कक्षा घटाई.

भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ने के साथ ही चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो की तरफ से सिलसिलेवार कवायद चल रही हैं.  यानी कि, यह चांद की सतह पर सीधे उतरने से पहले छोटे-छोटे ब्रेक ले रहा है और अपनी स्पीड को धीमा करता जा रहा है.

ISRO ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके बताया है कि, ‘चंद्रमा की सतह के और नजदीक अब चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किलोमीटर रह गई है’. अब अगली प्रक्रिया 14 अगस्त 2023 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होगी.

14 जुलाई को चांद की यात्रा पर चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक निकल गया था. 22 दिन के सफर के बाद मिशन  5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था. पूरा देश अब चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है. चंद्रयान 3 को चंद्रमा के करीब लाने के लिए तीन और डी-ऑर्बिटिंग कवायद होगी… ताकि विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतर सके.

सम्बंधित खबर

Recent News