menu-icon
The Bharatvarsh News

गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर अलग-अलग राज्यों झांकियों के बीच दिखा चंद्रयान 3 का जलवा

Happy Republic Day 2024: बता दें, कि पिछली साल 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा इके दक्षिणी ध्रुव पर भारत का तीसरा चंद्रयान मिशन सफलतापूर्वक लैंड हुआ था.

Calendar Last Updated : 26 January 2024, 06:43 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • भारत आज मना रहा अपना 75वां गणतंत्र
  • कर्तव्य पथ पर अलग-अलग राज्यों झांकियों के बीच दिखा चंद्रयान 3 का जलवा

Happy Republic Day 2024: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. सुबह सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की है. वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पीएम ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. देश की राजधानी ने इस बार कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड की मेजबानी की. इस बीच अलग- अलग राज्यों की झांकियों में इसरो के चंद्रयान -3 की भी झलक देखने को मिली. जिसमें विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान कर्तव्य पथ पर गश्त करते हुए नजर आए. इस झांकी में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर प्रज्ञान की लैंडिग को दिखाया गया. 

बता दें, कि पिछली साल 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा इके दक्षिणी ध्रुव पर भारत का तीसरा चंद्रयान मिशन सफलतापूर्वक लैंड हुआ था. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया गया है. हीं इस सफलता को हासिल करने के बाद  भारत चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है.

कर्तव्य पथ पर निकली इस चंद्रयान 3 की इस झांकी में 8 महिला वैज्ञानिक सवार थीं. इस झांकी के दौरान विक्रम लैंडर से रोवर प्रज्ञान को अलग होते हुए दिखाया गया. इस दौरान झांकी में भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 और आगमी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान को भी दर्शाया गया. 

कर्तव्य पथ दिखी CSIR की झांकी में कृषि यंत्र की झलक

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर कर्तव्यय पथ निकली तमाम झांकियों  के बीच CSIR ने विकसित भारत थीम के अनुरूप अपनी झांकी प्रदर्शित की. यह झांकी  बैंगनी क्रांति पर केंद्रित थी, जिसकी पहल सीएसआईआर की ओर से की गई थी. कृषि-यांत्रिक प्रौद्योगिकी के तहत, सीएसआईआर के स्वदेशी रूप से विकसित भारत के पहले महिला-अनुकूल कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, प्राइमा ईटी11 का भी प्रदर्शन किया गया.

झांकी में दिखा एआई का जलवा 

इस दौरान कर्तव्य पथ पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की और से प्रदर्शित की गई झांकी में शानदार दृश्य दिखाए गए. जिसमें एआई का प्रतीक एक महिला रोबोट वैश्विक नागरिकों पर इसके सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है. इस दौरान ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रमुख अध्यक्ष के रूप में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला गया.

यह समावेशी विकास और विश्व स्तर पर एआई समाधानों के विकास और तैनाती के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है. MeitY की इस झांकी ने आकर्षक मॉडलों के जरिए लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और शिक्षा में एआई अनुप्रयोगों को दिखाया गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News