menu-icon
The Bharatvarsh News

CM Bhagwant Mann: सुखबीर बादल पर भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान

CM Bhagwant Mann: पंजाब के चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में आज मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने 410 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्थानीय सरकार में वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और साथ ही अपने विरोधियों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा […]

Calendar Last Updated : 17 June 2023, 07:15 PM IST
Share:

CM Bhagwant Mann: पंजाब के चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में आज मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने 410 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्थानीय सरकार में वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और साथ ही अपने विरोधियों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा नौजवानों को नौकरी देना हमारी पहल है। भगवंत मान ने कहा कि वे अपनी सरकार बनने के बाद अब तक 29,000 से अधिक नौकरियां दे चुके हैं।

नियुक्ति पत्र देने के बाद अपने भाषण में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम प्रदेशवासियों को साफ-सुथरी नौकरी दे रहे हैं। यहाँ किसी को भी कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किसी को भी महंगे वकील रखने की जरूरत नहीं है। हमने अभी तक जितनी नियुक्तियां दी है वे सभी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नौकरी कर रहे हैं। पूरी भर्ती प्रक्रिया साफ-सुथरी है सरकार यहाँ किसी को भी पैसे देकर नौकरी नहीं दे रही।

सुखबीर बादल के बयान पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर बादल के बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि बादल को पंजाब का इतिहास ही नहीं पता है। सुखबीर बादल को उनके पिता की कुर्सी मिली है  वे कहते हैं कि पंजाब में सिर्फ तीन ही मुख्यमंत्री रहे हैं।  सुखबीर बादल के पागल वाले बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा मैं वो पागल जिसने कभी माफिया में हिस्सा नहीं डाला, मैं वो पागल जिसने कभी इंडस्ट्री से हिस्सा नहीं मांगा और मैं वो पागल जिसने नशे से लोगों के घर तबाह नहीं होने दिए।

सम्बंधित खबर

Recent News