menu-icon
The Bharatvarsh News

पंजाबी गायक सुरिंद्र शिंदा के परिवार से मिलने पहुंचे CM मान

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) दिवंगत पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda) के घर 4 बजे के आसपास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर सुरिंद्र शिंदा के परिवार वालों से मुलाकात कर शोक प्रकट किए. तकरीबन बीस मिनट तक मुख्यमंत्री वहां रहे. ‘अक्सर शिंदा से […]

Calendar Last Updated : 01 August 2023, 10:39 PM IST
Share:

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) दिवंगत पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda) के घर 4 बजे के आसपास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पंजाबी सिंगर सुरिंद्र शिंदा के परिवार वालों से मुलाकात कर शोक प्रकट किए. तकरीबन बीस मिनट तक मुख्यमंत्री वहां रहे.

‘अक्सर शिंदा से फोन पर होती थी बात’

बेटों मनिंदर शिंदा और सिमरन शिंदा से दुख साझा करते मुख्यमंत्री ने अपनी और सुरिंदर शिंदा की पुरानी यादें ताजा की. इस दौरान शिंदा के गीत जिओना मोड़ की तारीफ की. मुख्यमंत्री ने इस समय पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा के डायलॉग ओ छोटेया किद्दा को भी याद किया और कहा कि अकसर उनकी शिंदा से फोन पर बात हुआ करती थी.

बता दें कि सुरिंदर शिंदा ने DMC अस्पताल लुधियाना में 64 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उन्होंने अस्पताल में फूड पाइप का ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News