menu-icon
The Bharatvarsh News

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर, UP में 17 जनवरी तक स्कूल बंद... 400 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले

Weather Update: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रहीं है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Calendar Last Updated : 15 January 2024, 10:23 AM IST
Share:

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जनवरी के महीने में देशभर में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रहीं है. पूरे उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरा लगातार बढ़ रहा है. 17 जनवरी तक दिल्ली में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं. वैसे, इससे एक रोज पहले रविवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही थी और तब पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. 

इन राज्यों में पड़ रहीं कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड रहेगी. बढ़ती ठंड को देखते हुए यूपी में स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं. वहीं, दिल्ली में सोमवार से सभी स्कूल पूरी तरह खुल गए. शिक्षा मंत्री आतिशी के निर्देशानुसार नर्सरी, केजी और अन्य प्राइमरी क्लासेज के बच्चों को भी स्कूल जाना होगा. वहीं, पश्चिमी भारत में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार है. कई राज्यों राजस्थान,पंजाब और यूपी में अगले 4-5 दिनों तक घना कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है.

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में भी लगातार कोहरे का असर दिखाई दे रहा है. लेकिन ठंड के बीच आज यानी सोमवार से स्कूल पूरी तरह से खुल गए है. शिक्षा मंत्री आतिशी के निर्देशानुसार नर्सरी, केजी और अन्य प्राइमरी क्लासेज के बच्चों को भी स्कूल जाना होगा. फिलहाल बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए स्कूल सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होगा और डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में शाम 5 बजे के बाद कोई क्लास नहीं होगी. अगले आदेश तक स्कूलों को इसी टाइमिंग के से चलना होगा. हालांकि, शिक्षाकर्मियों को उनकी टाइमिंग के मुताबिक उपस्थित होने को कहा गया है. 
 

सम्बंधित खबर

Recent News