menu-icon
The Bharatvarsh News

आज हो रही CUET UG की परीक्षा, ज्वेलरी से लेकर घड़ी, टोपी पर लगा प्रतिबंधित; जानिए ड्रेस कोड को लेकर सख्त नियम

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा आज 11 मई से शुरू हो रही है, जिसमें 15.68 लाख छात्र भाग लेंगे. एनटीए ने हल्के सफेद कपड़े, 2 घंटे पहले पहुंचना, एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और कुछ जरूरी चीजों के साथ सख्त ड्रेस कोड और गाइडलाइंस जारी किए हैं.

Calendar Last Updated : 11 May 2026, 09:44 AM IST
Share:

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की CUET UG 2026 परीक्षा आज 11 मई से शुरू हो रही है. यह परीक्षा 31 मई तक चलेगी और पूरे देश व विदेश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी. इस बार करीब 15.68 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. कुल 67 लाख से ज्यादा परीक्षाएं होंगी क्योंकि ज्यादातर छात्रों ने 4-5 विषय चुने हैं.

ड्रेस कोड क्या है?

एनटीए ने सभी परीक्षार्थियों को हल्के सफेद रंग के ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी है. भारी या पूरी बाजू वाले कपड़े न पहनें। ठंड के कारण ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन समय से पहले पहुंचना जरूरी है.

धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र और कलावा जैसी चीजें पहनने की अनुमति है, पर सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा.साधारण जूते या चप्पल पहनें. ज्वेलरी, घड़ी, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी, सनग्लास या कोई भी धातु की वस्तु बिल्कुल न पहनें.

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाली जरूरी चीजें

प्रिंटेड एडमिट कार्ड (सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ)  
दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन फॉर्म में अपलोड वाली ही)  
मूल फोटो आईडी प्रूफ (आधार, पासपोर्ट, पैन, 12वीं का एडमिट कार्ड आदि)  
पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन  
पारदर्शी पानी की बोतल  
डायबिटीज वाले छात्र शुगर टैबलेट या फल (केला, सेब, संतरा) ले जा सकते हैं  
PwD प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

पूरी तरह प्रतिबंधित चीजें

मोबाइल फोन, घड़ी, ब्रेसलेट, कान की बाली, हार, अंगूठी, ताबीज, कोई भी नोट्स, किताबें, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, हैंडबैग, पर्स, जेब वाली भारी पैंट, टोपी, चश्मा और खुला या पैकेट बंद खाना (सिर्फ पानी की पारदर्शी बोतल allowed).

एंट्री टाइम और महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए. पारंपरिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले छात्रों को 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है. फोटो आवेदन फॉर्म वाली ही होनी चाहिए. 

रफ शीट के नियम

परीक्षा हॉल में दी गई रफ शीट पर ही सारा काम करना है. हर शीट पर अपना नाम और आवेदन संख्या लिखें.  परीक्षा खत्म होने पर सभी रफ शीट जमा करनी होंगी. इन्हें बाद में नष्ट कर दिया जाएगा. 

CUET UG से दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, BHU, JNU समेत 250 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में दाखिला होगा. परीक्षा 35 शिफ्टों में और 9222 विषय संयोजनों के साथ हो रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News