menu-icon
The Bharatvarsh News

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजोय के खतरे से बचने के लिए ग्रामीणों ने लगाई रस्सियां, कई इलाको में बारिश

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजोय लगभग 150 से अधिक किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 15 जून शाम को यह गुजरात के कच्छ तट से टकराएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से बारिश हो शुरू हो गई है। आपको बता दें गुजरात के जामनगर के रसूलनगर गांव के लोगों ने चक्रवात बिपरजोय […]

Calendar Last Updated : 14 June 2023, 08:14 PM IST
Share:

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजोय लगभग 150 से अधिक किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 15 जून शाम को यह गुजरात के कच्छ तट से टकराएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से बारिश हो शुरू हो गई है। आपको बता दें गुजरात के जामनगर के रसूलनगर गांव के लोगों ने चक्रवात बिपरजोय के खतरे से बचने के लिए अपने गांव के चारों ओर रस्सियां लगा दी हैं। तो वही द्वारका में चक्रवात बिपरजोय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ओखामंडल के मीठापुर क्षेत्र में तेज़ बारिश हो रही है।

गुजरात और महाराष्ट्र में बिपरजोय का असर देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में समुद्र में ऊंची लहरे उठ रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि गुरूवार 15 जून को इसका असर बेहद खतरनाक देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने 95 ट्रेन रद्द कर दी है। पश्चिमी रेलवे का कहना है कि 15 जून तक ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ खतरे को देखते हुए बीते दिन शाम मंगलवार को गुजरात के आठ तटीय जिलों में 37,700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने के बाद चक्रवात बिपरजोय का प्रभाव दक्षिण राजस्थान में 16 जून को दिखेगा। इसके प्रभाव से 17, 18 और 19 जून को दक्षिण हरियाणा में बारिश होगी, लेकिन तब तक चक्रवात की रफ्तार बहुत कम हो जाएगी

महाराष्ट्र के IMD प्रमुख सुनील कांबले ने कहा, “चक्रवात बिपरजोय फिलहाल मुंबई से दूर है। चक्रवात पोरबंदर 300 किमी दूर है। 15 जून दोपहर को मांडवी और करांची के बीच बिपरजोय के लैंडफॉल होने की संभावना है। अगले 24 घंटे कच्छ, सौराष्ट्र में भारी बारिश होगी”।

सम्बंधित खबर

Recent News