menu-icon
The Bharatvarsh News

Dal Price Hike : आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें, अरहर, मूंग दाल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

Dal Price Hike : देश में महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। फल-सब्जियों से लेकर दूध, दही और दालों तक के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देश में एक बार फिर दालों के दाम में बड़ा उछाल आया है। अरहर, उरद और मूंग की दाल किसी भी व्यक्ति के लिए […]

Calendar Last Updated : 26 April 2023, 02:38 PM IST
Share:

Dal Price Hike : देश में महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। फल-सब्जियों से लेकर दूध, दही और दालों तक के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देश में एक बार फिर दालों के दाम में बड़ा उछाल आया है। अरहर, उरद और मूंग की दाल किसी भी व्यक्ति के लिए प्रोटीन का सबसे उत्तम सोर्स होती है। जोकि अधिकतर दालों से मिलता है लेकिन जब दाल की कीमत ही बढ़ जाए तो लोग क्या करे? आपको बता दें कि दाल के दाम बढ़ने का असर मध्यम से लेकर गरीब वर्ग के लोगों की जेब पर पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। जिससे आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ रहा है।

दाल हो रही महंगी

देश में बढ़ रहे दालों के दाम को लेकर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बड़ी जानकारी दी है। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में जनवरी 2023 को अरहर दाल 105 से 110 रुपये प्रति किलो में बेची जा रही थी। लेकिन अब इसके दाम बढ़कर 128 रुपये प्रति किलो को गए हैं। वहीं मुंबई की बात करें तो मुंबई में एक जनवरी को अरहर दाल का प्राइस 125-128 रुपये किलो में मिल रहा था जो 24 अप्रैल को 139 रुपये प्रति किलो हो गया है। देश में सिर्फ अरहर दाम की नहीं बल्कि उरद की दाल के दाम भी बढ़े हैं। दिल्ली में 1 जनवरी 2023 को उरद की दाल 118 रुपये प्रति किलो में बेची जा रही थी। लेकिन अब इसका दाम बढ़कर 123 रुपये प्रति किलो हो गया है। दिल्ली में एक जनवरी को मूंग दाल 103 रुपये किलो में मिल रही थी लेकिन अब 112 रुपये किलो में मिल रही है।

इस वजह से दाल के बढ़ रहे दाम

भारत में दालों की कीमतों में उछाल आने का सबसे बड़ा कारण है म्यांमार से अरहर और उरद इंपोर्ट करने वाले इंपोर्टर भारत में दाल आयात नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद वो दालों की जमाखोरी कर रहे हैं जिससे वो अधिक कीमत में घरेलू बाजार में बेच सकें। खबरों के अनुसार दाल आयात करने वाली कंपनियों ने म्यांमार में 1.50 लाख टन अरहर और 2 लाख टन के करीब उरद जमा करके रखा हुआ है।

सम्बंधित खबर

Recent News