menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi AQI: दिल्ली में घने कोहरे और ठंड के बीच 400 पहुंचा AQI, न्यू ईयर पर आतिशबाजी कर सकती है हवा खराब

Delhi AQI: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है. AQI की बात करें तो सुधारने का नाम नहीं ले रहा है वहीं बीते दिन शनिवार की बात करें एक बार फिर AQI 400 के करीब पहुंच गया.

Calendar Last Updated : 31 December 2023, 08:33 AM IST
Share:

Delhi AQI: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है. AQI की बात करें तो सुधारने का नाम नहीं ले रहा है वहीं बीते दिन शनिवार की बात करें एक बार फिर AQI 400 के करीब पहुंच गया.

ठंड के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और घने कोहरा और फैलता ही जा रहा है. इसी वजह से AQI बढ़ता हीजा रहा है. वहीं साल 2024 के आने की खुशी में जश्न और मनाते हुए आतिशबाजी के कारण हवा खराब हो सकती है. 

IMD के मुताबिक आज सुबह जोरहाट, पठानकोट, जम्मू, आगरा और भटिंडा में शून्य दृश्यता दर्ज की गई. अंबाला में दृश्यता 25 मीटर, बीकानेर, पटियाला, चंडीगढ़, ग्वालियर, झाँसी में 50 मीटर और अमृतसर और हिसार में 200 मीटर थी.

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में चेतावनी दी गई है कि हानिकारक स्थितियां कम से कम तीन और दिनों तक बनी रहने की संभावना है. अगर लोग नए साल की पूर्व संध्या पर पटाखे फोड़ने हैं तो हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने की संभावना है. भले ही दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है. मगर इसका असर देखने को नहीं मिलता है. नए साल के मौके पर लोग आतिशबाजी कर सकते हैं, जिसका खामियाजा खराब हवा के तौर पर भुगतना होगा. 

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दो या तीन दिनों तक दिल्ली में ठंड और कोहरे का बराबर सितम देखने को मिलने वाला है. न्यूयतम और अधिकतम तापमान में हो रही गिरावट के कारण से दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है. कोहरे के कारण से पहले ही यातायात प्रभावित हुआ है और आने वाले दिनों में भी कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News