menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi News: PM नरेंद्र मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, स्कूली बच्चों को दिया आशिर्वाद

Delhi News: पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिन दिल्ली में बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया. वहीं अन्य स्कूलों की छात्राएं मोदी को राखी बांध कर खुश नजर आई. पीएम ने सभी को अशिर्वाद देते हुए ढ़ेर सारी बातें की. बच्चों के साथ पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली सहित लोक कल्याण मार्ग पर जाकर बच्चों के […]

Calendar Last Updated : 31 August 2023, 11:39 AM IST
Share:

Delhi News: पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिन दिल्ली में बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया. वहीं अन्य स्कूलों की छात्राएं मोदी को राखी बांध कर खुश नजर आई. पीएम ने सभी को अशिर्वाद देते हुए ढ़ेर सारी बातें की.

बच्चों के साथ पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली सहित लोक कल्याण मार्ग पर जाकर बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाया. वहीं बच्चे भी बहुत उत्साह से भरे हुए थे. पीएम भी बच्चे के साथ बच्चे बनते नजर आए. बच्चों ने मोदी को अनेक प्रकार की कविता गाकर सुनाया. साथ ही बच्चों ने जय भारत माता की नारे भी लगाते दिखे.

पीएम ने कहा बांधोंगे राखी

प्रधानमंत्री ने बच्चों से बात करके कहा कि राखी कौन-कौन साथ लेकर आया है? सारे बच्चे हाथ एक साथ बोले हम लाए हैं. मोदी ने कहा राखी किसे बांधना है? बच्चियों ने जवाब दिया आपको. इसका वीडियो भी देखने को मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर पीएम ने दी बधाई

बीते दिन पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके राखी की बधाई दी. उन्होंने लिखा “मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं” बहन व भाई के बीच का अटूट विश्वास एवं अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे.”

सम्बंधित खबर

Recent News