menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi: दिल्ली सरकार ने मांगी केंद्र से मदद, बाढ़ जैसे हालातों के बीच मिलकर काम करने को कहा

Delhi: दिल्ली में हो रही भारी बारिश ओर यमुना में बढ़ते जल स्तर के बीच दिल्ली सरकार ने केंद्र से मदद की गुहार लगाई है. यमुना में लगातार बढ़ रहे जल स्तर पर दिल्ली सरकार ने हरियाणा को जिम्मेदार बताया है. इसी संबंध में दिल्ली सरकार ने गृह मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की […]

Calendar Last Updated : 12 July 2023, 06:57 PM IST
Share:

Delhi: दिल्ली में हो रही भारी बारिश ओर यमुना में बढ़ते जल स्तर के बीच दिल्ली सरकार ने केंद्र से मदद की गुहार लगाई है. यमुना में लगातार बढ़ रहे जल स्तर पर दिल्ली सरकार ने हरियाणा को जिम्मेदार बताया है. इसी संबंध में दिल्ली सरकार ने गृह मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखकर मदद मांगी है. केजरीवाल ने इस चिट्ठी को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है. सीएम द्वारा लिखी इस चिट्ठी में मिलकर काम करने के लिए कहा गया है. चिट्ठी में लिखा है कि G-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाए। साथ ही केजरीवाल ने लिखा कि केंद्रीय जल आयोग ने यमुना के जलस्तर के 207.72 मीटर तक आज रात पहुंचने की भविष्यवाणी की है.

दिल्ली की जनता के लिए लगातार आ रहीं खबरें निराशा जनक हैं. बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के बीच लोगों का काम काज प्रभावित हो रहा है. ऐसे में यमुना का बढ़ता जल स्तर दिल्ली वासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है. केजरीवाल ने भी पत्र में यही लिखा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. केंद्र से अपील है कि वह इस मामले में दखल दे और हरियाणा सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहे कि यमुना का जलस्तर और न बढ़ने पाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना आज 207.55 मीटर तक बढ़ गई जिसने 1978 में बनाए गए 207.49 मीटर के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

सम्बंधित खबर

Recent News